ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP Weather Update: आसमान में धुंध के साथ छाया कोहरा, कल होगी बारिश; मौसम विभाग ने की ये भविष्‍यवाणी

UP Weather Update: आसमान में धुंध के साथ छाया कोहरा, कल होगी बारिश; मौसम विभाग ने की ये भविष्‍यवाणी

UP Weather Update: उत्‍तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। रविवार की सुबह भी कोहरा और आसमान में धुंध देखने को मिल रही है। राजधानी लखनऊ में आज मौसम साफ रहने की सम्‍भावना है। कल बारिश हो सकती है।

UP Weather Update: आसमान में धुंध के साथ छाया कोहरा, कल होगी बारिश; मौसम विभाग ने की ये भविष्‍यवाणी
Ajay Singhलाइव हिन्‍दुस्‍तान,लखनऊSun, 29 Jan 2023 07:35 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

UP Weather Update: उत्‍तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। रविवार की सुबह भी कोहरा और आसमान में धुंध देखने को मिल रही है। राजधानी लखनऊ में आज मौसम साफ रहने की सम्‍भावना है जबकि 30 जनवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है। 

कानपुर मंडल में आज या कल से बारिश संभव है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार और सोमवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है लेकिन कानपुर मंडल के स्तर पर माना जा रहा है कि रविवार शाम से मौसम में बदलाव होगा। सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना है। सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 29 से 31 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके बाद फिर मौसम सामान्य हो जाएगा। रात में तेज सर्दी संभव है।

सर्द हवाओं ने गिराया रात का तापमान
तेज सर्द हवाओं से रात का पारा धड़ाम हो गया। चार दिन बाद पांच डिग्री पारा गिरकर 07.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। रात भर 20 से 25 किमी प्रति घंटा की दर से तेज रफ्तार बर्फीली हवाएं चलीं। इसके विपरीत दिन में तेज धूप खिली। ऐसे में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से मौसम में बदलाव होगा। सोमवार को बारिश की संभावना है।

चार दिन पूर्व 24 जनवरी से मौसम में बदलाव हुआ तो रात-दिन का पारा चढ़ गया। पांचवें दिन तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पारा 0.6 डिग्री सामान्य से नीचे चला गया। 24 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.8 से बढ़कर 23 डिग्री हो गया जो सामान्य से 02.8 डिग्री अधिक है।

तेज हवाओं से बदला मिजाज रात-दिन उत्तर पश्चिमी हवाएं चलती रहीं। रात में हवा की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रति घंटा रही। तेज धूप खिली और हवा की रफ्तार कम हो गई। इससे दिन का पारा चढ़ गया। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं लेकिन देर रात इसकी दिशा फिर बदलने की संभावना है।

कानपुर में इस महीने का तापमान

जनवरी अधिकतम न्यूनतम

24 25.0 10.8

25 21.6 14.6

26 23.0 13.0

27 20.8 12.6

28 23.0 07.6

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें