UP Weather: बदला मौसम का मिजाज! दो दिन बारिश की संभावना, इन इलाकों में गर्मी से मिलेगी राहत
यूपी में फिलहाल गर्मी से राहत है। शुक्रवार से मौसम में फिर बदलाव की संभावनाएं हैं। आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौंछार आ सकती हैं। इससे तापमान फिलहाल स्थिर रहेगा।

यूपी में फिलहाल गर्मी से राहत है। शुक्रवार से मौसम में फिर बदलाव की संभावनाएं हैं। आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौंछार आ सकती हैं। इससे तापमान फिलहाल स्थिर रहेगा। रातें भी ठंडी रहेंगीं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह को तेज हवाओं के साथ ठंडी हवाएं चलीं। आसमान में बादल छाये रहे। दोपहर के बाद मौसम बदला और तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी। लेकिन, शाम को फिर से मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम था।
मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं। दोनों दिन बादल छाएंगे। एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौंछार आएंगी। इससे प्रदेशभर के कई इलाकों का तापमान स्थिर बना रहेगा। उसके बाद मौसम साफ होगा और धूप खिलेगी। वहीं शनिवार को बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। तापमान में भी उतार चढ़ाव रहेगा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कई इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना बताई जा रही है।
घर में खाना पकाना महंगा! घरेलू LPG गैस एक साल में इतने रुपये महंगी, कमर्शियल सिलेंडर पर गिरे दाम
आईएमडी ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, अलीगढ़, संभल, बदायूं और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात भी हो सकता है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी है। इसी के साथ हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
वहीं पूर्वांचल के जिलों में मौसम साफ रहेगा। इस कारण गर्मी ज्यादा पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर दिन में आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं। इन इलाकों में भी आने वाले कुछ दिनों में बारिश के साथ गर्मी से राहत मिल सकती है।
