ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP Weather AQI Today: ताजनगरी में खांस रहा हर दूसरा शख्‍स, रंग दिखाने वाली है सर्दी; जानें अपने शहर का हाल 

UP Weather AQI Today: ताजनगरी में खांस रहा हर दूसरा शख्‍स, रंग दिखाने वाली है सर्दी; जानें अपने शहर का हाल 

UP Weather AQI Today: यूपी के कई शहरों में हवा के प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक से खतरनाक स्‍तर तक पहुंच चुकी है। एनसीआर और वेस्‍ट यूपी के कई जिलों में एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स काफी बढ़ा हुआ है।

UP Weather AQI Today: ताजनगरी में खांस रहा हर दूसरा शख्‍स, रंग दिखाने वाली है सर्दी; जानें अपने शहर का हाल 
Ajay Singhनई दिल्‍ली,लखनऊ आगराMon, 20 Nov 2023 10:14 AM
ऐप पर पढ़ें

UP Weather AQI Today: यूपी के विभिन्‍न शहरों में हवा का प्रदूषण चिंताजनक स्थिति में है। एनसीआर समेत वेस्‍ट यूपी के कई जिलों में एक्‍यूआई का स्‍तर बहुत खराब से खतरनाक मानक तक पहुंच जा रहा है। ताजनगरी की हवा में कार्बन मोनो आक्साइड घुल गई है। शहर का हर दूसरा शख्स खांस रहा है। आंखों में जलन का सामना कर रहा है। प्रदूषण कम करने के सभी उपाय अभी तक फेल नजर आ रहे हैं। खराब ट्रैफिक संचालन हो या सड़कों पर वाहनों की बेतहाशा आवाजाही। गाड़ियों के इंजन से होने वाला उत्सर्जन लोगों के फेफड़े फुला रहा है। पूरे शहर का यही हाल है।

सभी प्रमुख छह इलाकों में कार्बन मोनो आक्साइड की मौजूदगी का स्तर मानकों से कहीं ज्यादा है। सबसे बुरा हाल संजय प्लेस का है। यहां कार्बन की अधिकतम मौजूदगी मानकों से 40 गुना अधिक रही है। दूसरे नंबर पर आवास विकास जैसा रिहायशी इलाका है। यहां भी इसकी मौजूदगी मानकों से 26 गुना अधिक रही है। तीसरे नंबर पर रोहता है। यहां भी 24 गुना अधिक मौजूदगी पाई गई है। यानि गैस हवा में घुल मिल गई है। यह सांसों के जरिए शरीर के अंदर जाकर जहर भर रही है। लोगों का बुरा हाल है।

वहीं शहर में अब सर्दी रंग दिखाने वाली है। सोमवार से तापमान के गिरने की शुरूआत हो सकती है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे गलन बढ़ेगी, सुबह और शाम को बाहर निकलने में मुश्किलें पेश आएंगी।

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम होकर 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक होकर 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 96 रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 नवंबर से निचले तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों तापमान गिरते जाएंगे। हवाएं बेहद सर्द हो जाएंगी और लोगों को भारी गलन का सामना करना पड़ सकता है। 25 नवंबर से कोहरा भी छाने के आसार हैं।

सूक्ष्म और धूल कण भी ज्यादा
सड़कों पर लगातार छिड़काव के बाद भी पीएम 2.5 आकार के सूक्ष्म और धूल कणों की मौजूदगी भी कम नहीं हुई है। संजय प्लेस, शास्त्रत्त्ी पुरम, शाहजहां गार्डन और आवास विकास में यह कई गुना ज्यादा है। दयालबाग का एक्यूआई कम है लेकिन यहां भी सूक्ष्म और धूल कणों की औसत और अधिकतम मौजूदगी काफी ज्यादा पाई गई है।

जानें सोमवार को सुबह 9 बजे आपके शहर का एक्‍यूआई क्‍या रहा

शहर स्थान AQI हवा कैसी है
आगरा मनोहरपुर 100 ठीक है
  रोहता 69 ठीक है
  संजय पैलेस 77 ठीक है
  आवास विकास कॉलोनी 96 ठीक है
  शाहजहां गार्डेन 85 ठीक है
  शास्त्रीपुरम 116 अच्छी नहीं है
बागपत कलेक्टर ऑफिस डाटा नहीं है  
  सरदार पटेल इंटर कॉलेज 299 खराब है
बरेली सिविल लाइंस 120 अच्‍छी नहीं है
  राजेंद्र नगर 116 अच्छी नहीं है
बुलंदशहर यमुनापुरम 235 खराब है
फिरोजाबाद नगला भाऊ 143 अच्‍छी नहीं है
  विभब नगर 173 अच्‍छी नहीं है
गाजियाबाद इंदिरापुरम 334 बहुत खराब है
  लोनी 308 बहुत खराब है
  संजय नगर 286 खराब है
  वसुंधरा 300 खराब है
गोरखपुर मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय 115 अच्छी नहीं है
ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क 3 260 खराब है
  नॉलेज पार्क 5 320 बहुत खराब है
हापुड़ आनंद विहार 237 खराब है
झांसी शिवाजी नगर 228 खराब है
कानपुर किदवई नगर 138 अच्छी नहीं है
  आईआईटी डाटा नहीं है  
  कल्याणपुर 140 अच्छी नहीं है
  नेहरू नगर 131 अच्छी नहीं है
खुर्जा कालिंदी कुंज 100 ठीक है
लखनऊ आंबेडकर यूनिवर्सिटी 184 अच्‍छी नहीं है
  सेंट्रल स्कूल 146 अच्छी नहीं है
  गोमती नगर 237 खराब है
  कुकरैल 198 अच्छी नहीं है
  लालबाग 244 खराब है
  तालकटोरा 189 अच्‍छी नहीं है
मेरठ गंगा नगर 325 बहुत खराब है
  जय भीम नगर 245 खराब है
  पल्लवपुरम 332 बहुत खराब है
मुरादाबाद बुद्धि विहार 201 खराब है
  इको हर्बल पार्क 147 अच्छी नहीं है
  रोजगार कार्यालय 182 अच्‍छी नहीं है
  जिगर कॉलोनी 155 अच्छी नहीं है
  कांशीराम नगर 205 खराब है
  लाजपत नगर डाटा नहीं है  
  ट्रांसपोर्ट नगर 165 अच्छी नहीं है
मुजफ्फरनगर नई मंडी 232 खराब है
नोएडा सेक्टर 125 300 खराब है
  सेक्टर 62 304 बहुत खराब है
  सेक्टर 1 283 खराब है
  सेक्टर 116 356 बहुत खराब है
प्रयागराज झूंसी 162 अच्छी नहीं है
  मोतीलाल नेहरू एनआईटी 230 खराब है
  नगर निगम 149 अच्छी नहीं है
वाराणसी अर्दली बाजार 83 ठीक है
  भेलपुर 81 ठीक है
  बीएचयू 57 ठीक है
  मलदहिया 78 ठीक है
वृंदावन ओमेक्स इटर्निटी 116 अच्छी नहीं है
नोट- AQI के किस रेंज का आपके लिए क्या मतलब है नीचे का टेबल चेक कर लें
AQI का रेंज हवा का हाल स्वास्थ्य पर संभावित असर 
0-50 अच्छी है बहुत कम असर
51-100 ठीक है संवेदनशील लोगों को सांस की हल्की दिक्कत
101-200 अच्छी नहीं है फेफड़ा, दिल और अस्थमा मरीजों को सांस में दिक्कत
201-300 खराब है लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर किसी को भी सांस में दिक्कत
301-400 बहुत खराब है लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी का खतरा
401-500 खतरनाक है स्वस्थ आदमी पर भी असर, पहले से बीमार हैं तो ज्यादा खतरा  
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें