ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी के चार और नगर निगम लाएंगे अपना म्युनिसिपल बांड, योगी सरकार ने जारी किया शासनादेश

यूपी के चार और नगर निगम लाएंगे अपना म्युनिसिपल बांड, योगी सरकार ने जारी किया शासनादेश

राज्य सरकार प्रदेश के चार और नगर निगमों वाराणसी, कानपुर, आगरा व प्रयागराज का म्युनिसिपल बांड लाने जा रही है। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया है।

यूपी के चार और नगर निगम लाएंगे अपना म्युनिसिपल बांड, योगी सरकार ने जारी किया शासनादेश
Yogesh Yadavहिन्दुस्तान,लखनऊMon, 03 Oct 2022 08:24 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राज्य सरकार प्रदेश के चार और नगर निगमों वाराणसी, कानपुर, आगरा व प्रयागराज का म्युनिसिपल बांड लाने जा रही है। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने संबंधित नगर निगमों को शासनादेश जारी करते हुए तैयारियां करने के निर्देश दे दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगमों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। इसीलिए उनका म्युनिसिपल बांड लाकर बाजार से पैसा उठाए जाने की योजना है। पहले चरण में लखनऊ और गाजियाबाद नगर निगम का म्युनिसिपल बांड लाया जा चुका है। अब इन चारों शहरों वाराणसी, कानपुर, आगरा व प्रयागराज का लाने की तैयारी है।

प्रमुख सचिव नगर विकास ने शासनादेश जारी करते हुए कहा है कि जनसामान्य को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उच्च गुणवत्ता, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विकास की परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इनके सहारे नगर निगम आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर व आगरा नगर निगम अपना म्युनिसिपल बांड लाया जाना है। इसलिए नगर आयुक्त सभी जरूरी तैयारियां व विधिक व्यवस्थाएं तुरंत शुरू कर दें।

शासन ने इसके लिए जल निगम के वित्त विश्लेषक महामिलिंद लाल को सहयोग करने के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। संबंधित चारों नगर निगम बांड लाने में जरूरी तैयारियों के लिए नोडल अधिकारी की मदद लेंगे। इसमें किसी तरह की बाधा आने पर शासन को जरूरी जानकारी दी जाएगी, जिससे बांड जल्द लाया जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें