रिश्तों का कत्ल : जमीन के विवाद में बेटे ने पिता को लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

हिन्दुस्तान संवाद , महराजगंज
share

उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के फरेंदा कोतवाली क्षेत्र के गनेशपुर कोहार टोला में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर घर में सो रहे पिता को बेटे ने लाठी से बेरहमी से पीट डाला। मेडिकल कॉलेज में इलाज के...

passengers created noise after seeing a dead body under a tree in bahraich

उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के फरेंदा कोतवाली क्षेत्र के गनेशपुर कोहार टोला में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर घर में सो रहे पिता को बेटे ने लाठी से बेरहमी से पीट डाला। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के नाती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

गनेशपुर कोहार टोला निवासी बहादुर साहनी (79) के तीन पुत्र गुरुचरन, देवानंद व सदानंद हैं। बहादुर ने तीनों लड़कों को अलग कर दिया था। खुद झोपड़ी में रहता था। इनमें से देवानंद बंटवारे को लेकर पिता से नाराज था। शनिवार को जमीन के विवाद में उसने पिता बहादुर साहनी को लाठी से पीट दिया। फिर अधमरी हालत में तड़पता छोड़ फरार हो गया। परिजन घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए फरेंदा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां रात करीब 11 इलाज के दौरान रात बहादुर साहनी की मौत हो गई।

फरेंदा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपित देवानंद के खिलाफ धारा 304 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम मे लिए भेज दिया गया है। आरोपी को जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देवानंद की पत्नी 12 साल पहले छोड़ कर चली गई है। सात साल का एक बेटा है। वह अपने दादा बहादुर साहनी के साथ रहता है।

Shivendra Singh

लेखक के बारे में

Shivendra Singh

शिवेंद्र सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में कॉपी एडिटर की भूमिका में हैं।  

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsरिश्तों का कत्ल : जमीन के विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट