प्रमोशन लेने से किया मना तो नहीं मिलेगी अहम जिम्मेदारी, यूपी लोक निर्माण विभाग में नहीं ले रहे पदोन्नति

फरहत खान, प्रयागराज
share

प्रमोशन की चाहत किसे नहीं होती। इसे बेहतर काम और तरक्की की सीढ़ी माना गया है लेकिन कुछ सरकारी विभाग ऐसे भी हैं जहां कर्मचारी पदोन्नति लेना ही नहीं चाहते। इनमें बाबू से लेकर अफसर तक शामिल हैं।

promotion gift to 520 revenue inspector naib became tehsildar

प्रमोशन की चाहत किसे नहीं होती। इसे बेहतर काम और तरक्की की सीढ़ी माना गया है लेकिन कुछ सरकारी विभाग ऐसे भी हैं जहां कर्मचारी पदोन्नति लेना ही नहीं चाहते। इनमें बाबू से लेकर अफसर तक शामिल हैं। विभाग उन्हें पदोन्नति देकर आगे बढ़ाना चाहता है लेकिन वे प्रमोशन को अपने नफा-नुकसान के तराजू पर तौलकर फॉर-गो यानि पदोन्नति नहीं चाहिए बोल दे रहे हैं। कई तो प्रमोशन की सूची जारी होने के बाद नया कार्यभार तक ग्रहण नहीं कर रहे, इससे अजीब हालात पैदा हो रहे हैं। यह देखते हुए अब लोक निर्माण विभाग में सर्कुलर जारी कर कई हिदायतें दी गई हैं। 

हाासिये पर होंगे ऐसे कर्मचारी
लोक निर्माण विभाग के 67 कर्मचारियों ने पदोन्नति लेने से इनकार कर दिया। ऐसे में प्रदेश के कई जिलों के अहम पदों पर ट्रांसफर-पोस्टिंग भी फंसने लगी। इसके बाद विभाग ने निर्देश जारी किया कि ऐसे कर्मचारी जो प्रमोशन से इनकार करें उनसे हर हाल में शपथ पत्र लिया जाए। पदोन्नति से मना करने वालों से लिखित लिया जाए कि वह आगे कभी पदोन्नति की मांग नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें: यूपी के अस्पतालों में लागू होगा कोरोना प्रोटोकॉल, सीएम योगी का निर्देश

इतना ही नहीं ऐसे सरकारी सेवक को संवेदनशील, महत्वपूर्ण पदों पर कतई न बैठाया जाए। ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार कर रिकॉर्ड में रखें और ध्यान दें कि उनके नाम आगे किसी पदोन्नति पात्रता सूची में शामिल न हों। प्रमोशन छोड़ने को लेकर पहले शासन से सख्त निर्देश जारी हुए। इसके बाद विभाग ने हिदायतें दी हैं। विभागीय अफसर खुद मान रहे हैं कि अब हालात जुदा हैं। पहले प्रमोशन न मिलने पर अदालत तक  मामले ले जाए जाते थे, अब लाभ-हानि के हिसाब से पदोन्नति छोड़ना आम हो गया है।

लाभ वाले काम और खास कुर्सी, ट्रांसफर का डर
पदोन्नति से इनकार अपने फायदे के आधार पर किया जा रहा है। इसमें कार्यों का बंटवारा भी अहम है। कुछ ऐसे पद हैं जहां लाभ को संज्ञान में रखकर कर्मचारी प्रमोशन से भागता है ताकि वह मनचाही कुर्सी पर ही जमा रहे। इसी तरह पटल परिवर्तन हो जाने से भी कर्मचारी पीछे हट जाते हैं। प्रमोशन के बाद स्थानांतरण की तलवार भी लटकने लगती है। ऐसा भी होता कर्मचारी उस ग्रेड पर पहले ही पहुंच चुका होता है। ऐसे में वेतनमान में बहुत फर्क न होने के हालात में भी वह प्रमोशन से किनारा कर लेता है। अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी परिस्थितियों के अनुसार पदोन्नति छोड़ता है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में प्रमोशन लेने से किया मना तो नहीं मिलेगी अहम जिम्मेदारी