CAA Protest: आजमगढ़ में प्रदर्शनकारी महिलाओं से मिलीं प्रियंका गांधी
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध करने के दौरान खदेड़ी गई महिलाओं से आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं से...

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध करने के दौरान खदेड़ी गई महिलाओं से आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं से बातचीत कर जानकारी ली।
Azamgarh: Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra meets and interacts with protesters holding demonstration against Citizenship Amendment Act (CAA) and National Register of Citizens (NRC) pic.twitter.com/Yu8SRSQjcL
बता दें कि आजमगढ़ के बिलरियागंज कस्बे में सीएए व एनआरसी के विरोध में पांच फरवरी को महिलाओं ने शाहीन बाग की तर्ज पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। पुलिस ने धरना खत्म कराने के लिए महिलाओं को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान लाठीचार्ज, आंसू गैस व पथराव की घटना भी हुई थी। लाठीचार्ज में कई महिलाएं घायल हुई थीं। जबकि 19 लोगों को देशद्रोह समेत विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था।
प्रियंका गांधी से मिलने के लिए गाड़ी के आगे लेटे कार्यकर्ता
प्रियंका गांधी इंडिगो के विमान संख्या 6E906 से सुबह 9:50 बजे वाराणसी में बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची। आगमन गेट के बाहर जुटे कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भीड़ के कारण धक्का-मुक्की की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। मिलने की गुहार के साथ कुछ कार्यकर्ता प्रियंका गांधी की गाड़ी के आगे लेट गए। किसी तरह उन्हें हटाया गया। स्वागत करने वाले कांग्रेसियों में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, मनीष चौबे आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Shivendra Singhशिवेंद्र सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में कॉपी एडिटर की भूमिका में हैं।
और पढ़ें

