ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश दूसरी शादी करने जा रहा था यूपी पुलिस का सिपाही, पहली पत्नी ने ऐन मौके पर खेल कर दिया

दूसरी शादी करने जा रहा था यूपी पुलिस का सिपाही, पहली पत्नी ने ऐन मौके पर खेल कर दिया

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में यूपी पुलिस का एक सिपाही पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने जा रहा था। पति की शादी की खबर पहली पत्नी को लग गई जिसके बाद वो सीधे थाने पहुंच गई और शादी रुकवा दी।

 दूसरी शादी करने जा रहा था यूपी पुलिस का सिपाही, पहली पत्नी ने ऐन मौके पर खेल कर दिया
Atul Guptaसंवाददाता,उन्नावSun, 04 Dec 2022 09:25 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली में तैनात आरक्षी पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी की कोशिश महंगी पड़ गई। पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने शादी रुकवा दी। परिजनों में समझौते का प्रयास चल रहा है। 

जानकारी के मुताबिक आरक्षी पत्नी को तलाक दिए बिना बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शुक्रवार को शादी करने जा रहा था। शादी की रस्में निभाई जानी थीं। तभी सीतापुर जिला निवासी पत्नी अपने बालिग बेटे के साथ थाने पहुंची और थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी।

महिला की शिकायत मिलते ही एसओ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। उधर मामले की जानकारी होने पर चर्चा का विषय बनी हुई है। थाना प्रभारी रमेश चंद साहनी का कहना है कि पत्नी की मौखिक शिकायत पर शादी रुकवा दी है। पुलिस के मुताबिक किसी पक्ष ने अभी तक लिखित तहरीर नहीं दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें