UP Petrol Diesel Price Today: लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, आगरा और बरेली में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले, देखें रेट

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

UP Petrol Diesel Price Today 27 April: यूपी के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, प्रयागराज, बरेली में आज यानी 27 अप्रैल 2023 को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के प्रति लीटर/किलोग्राम के दाम पढ़ें।

up petrol diesel price

UP Petrol Diesel Price Today 27 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। देशभर में ईंधन की कीमत कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार तय होती है। आज यानी 27 अप्रैल को यूपी के प्रमुख शहरों प्रयागराज, बरेली, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर और मेरठ में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। आइए जानते हैं आज यूपी के शहरों में क्‍या हैं पेट्रोल, डीजल के दाम।

एचपीसीएल (HPCL) की साइट पर दिख रहे दामों के मुताबिक, लखनऊ में गुरुवार को पेट्रोल 96.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.74 रुपये प्रति लीटर है। वाराणसी में पेट्रोल 97.46 और डीजल 90.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो आगरा में पेट्रोल 96.33 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.50 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा, मेरठ में पेट्रोल 96.31 रुपये और डीजल 89.49 रुपये प्रति लीटर है।

कानपुर में गुरुवार को पेट्रोल 96.25 रुपये और डीजल 89.44 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, गोरखपुर में पेट्रोल प्रति लीटर 96.79 रुपये और डीजल प्रति लीटर 89.97 रुपये है। इनके अलावा बरेली में पेट्रोल 96.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.85 रुपये प्रति लीटर है। प्रयागराज में पेट्रोल 96.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.71 रुपये प्रति लीटर है।

इस रेट में मिल रहे रसोई सिलेंडर

यूपी में LPG गैस 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर में 1,090.50 रुपये प्रति सिलेंडर मिल रही है। गौरतलब है कि तेल के दाम हर दिन तय होते हैं। तेल कंपनियां अंतराष्ट्रीय कीमतों को ध्यान में रखते हुए मांग और पूर्ति के अनुपात में हर रोज तेल के नाम तय करती है। तेल में केंद्र और राज्य सरकार के टैक्स के अलावा डीलर की कमीशन भी जुड़ी होती है जो ग्राहक से वसूली जाती है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsUP Petrol Diesel Rate: यहां देखें UP में पेट्रोल-डीजल के आज के रेट