ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP Panchayat Election: चुनाव जीतने के बाद भी जानिए कौन से ग्राम प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ

UP Panchayat Election: चुनाव जीतने के बाद भी जानिए कौन से ग्राम प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार पाने वाली ग्राम पंचायत दंदौराखुर्द के नए प्रधान समय से शपथ नहीं ले पाएंगे। न ही उनको जल्द खाते संचालन को पॉवर मिल सकेगा। इसके पीछे खास बात यह है कि ग्राम पंचायत...

UP Panchayat Election: चुनाव जीतने के बाद भी जानिए कौन से ग्राम प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ
हिन्दुस्तान संवाद,कन्नौज Tue, 13 Apr 2021 02:55 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार पाने वाली ग्राम पंचायत दंदौराखुर्द के नए प्रधान समय से शपथ नहीं ले पाएंगे। न ही उनको जल्द खाते संचालन को पॉवर मिल सकेगा। इसके पीछे खास बात यह है कि ग्राम पंचायत में 13 वार्ड हैं, लेकिन सदस्य पद के लिए किसी भी वार्ड से कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है।

ब्लॉक सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत दंदौराखुर्द को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन के तहत पहले पुरस्कार के रूप में 12 लाख रुपए मिले हैं। बेहतर कार्य और इंग्लिश मीडियम प्राथमिक स्कूल दंदौराखुर्द की अच्छी व्यवस्था आदि को लेकर यह पुरस्कार मिला है। यहां की ग्राम पंचायत अधिकारी प्रियंका सिंह हैं। उनकी मेहनत भी पुरस्कार के लिए रही है। निवर्तमान प्रधान विनोद कुमार हैं। एडीओ पंचायत संजय पाठक ने बताया कि दंदौराखुर्द में 13 वार्ड हैं। लेकिन नामांकन के दौरान यहां किसी भी वार्ड से ग्राम पंचायत सदस्य का नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। नियम मुताबिक दो तिहाई सदस्य न होने पर प्रधान को पावर नहीं मिलता है। यहां तो एक भी नामांकन नहीं है। जो भी प्रधान पद पर विजयी होगी, वह शपथ नहीं ले सकेगा।

अब उपचुनाव से होगा निर्वाचन
अब जबकि नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो यह तय हो गया है कि यहां अभी से ही उपचुनाव की नौबत आ गई है। यह तय हो गया है कि पंचायत चुनाव के बाद जब फिर से उपचुनाव होगा तो यहां के सभी वार्ड में सदस्य पद के लिए निर्वाचन कराना होगा। उसके बाद ही यहां के निर्वाचित प्रधान अपने पद की शपथ ले पाएंगे।

हमीरपुर में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर नहीं हुआ एक भी नामांकन

इसी तरह छिबरामऊ ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हमीरपुर में ग्राम पंचायत सदस्य पद के 13 वार्ड हैं। इस ग्राम पंचायत के किसी भी वार्ड से पंचायत सदस्य पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। ऐसे में इस ग्राम पंचायत में प्रधान पद के चुनाव को लेकर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है। जब तक ग्राम पंचायत का पूरा कोरम नहीं होगा, तब तक ग्राम प्रधान के चुनाव जीतने और बोर्ड के गठन का कोई औचित्य नहीं रह जाता। अब इस ग्राम पंचायत में सदस्य पद के नामांकन के लिए प्रशासन को दोबारा से पूरी कवायद करनी पड़ेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें