यूपी पंचायत चुनाव: कानपुर में 81 साल की दादी ने भरा पर्चा, बताया जीतने के बाद क्या-क्या करेंगी

Apr 04, 2021 08:10 am ISTAmit Gupta हिन्दुस्तान संवाद, कानपुर
share

 जिंदगी के 81 बसंत देख चुकीं चौबेपुर के रुद्रपुर बैले गांव की रानी देवी ने पंचायत चुनाव में ताल ठोंककर सबको चौंका दिया। रानी को उनके घर वालों ने मना किया, लेकिन उन्होंने सबको ललकारते हुए कहा,...

यूपी पंचायत चुनाव: कानपुर में 81 साल की दादी ने भरा पर्चा, बताया जीतने के बाद क्या-क्या करेंगी

 जिंदगी के 81 बसंत देख चुकीं चौबेपुर के रुद्रपुर बैले गांव की रानी देवी ने पंचायत चुनाव में ताल ठोंककर सबको चौंका दिया। रानी को उनके घर वालों ने मना किया, लेकिन उन्होंने सबको ललकारते हुए कहा, तुम पंचै घर मां चुपा कै बैठो हम चुनाव लड़क और गांव मां काम करैबे। बुजुर्ग की जिद के आगे परिजनों को झुकना पड़ा।

उम्र के इस पड़ाव में खुद ही क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए फार्म खरीदने आई थी। नामांकन के पहले ही दिन पहले मंदिर गई इसके बाद वह नामांकन कराने आ गई। ब्लॉक गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने टोका तो कड़क आवाज में बोलीं हम तो नामांकन कराने आई हूं। दादी के हौसले को सभी देखते रह गए। चेहरे में लोकतंत्र का उत्साह आंखों में चमक कदमो में तेजी के साथ पूछते हुए नामांकन खिड़की में पहुंचीं। जो भी लाइन में खड़ा था दादी को देखते ही रह गया और उनके लिए जगह छोड़ता चला गया। सबसे आगे पहुंची रानी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 

बुजुर्ग रानी को देखते ही लोग कह उठे दादी नामांकन कराने आई हैं, पूछने पर रानी ने कहा कि गांव मां कौउनो विकास नहीं हुआ है। गांव में विकास कराने के लिए चुनाव लड़ब। आखिर काम क्यो नही होता है। गांव में काफी काम अधूरे हैं। जीत कर काम करूंगी यही आखिरी इच्छा है। विकास के लिए चुनाव लड़ रही हूं। लोग हस रहे हैं पर में गांधीवाद पर चुनाव लड़ूंगी। जीत कर काम करूंगी। गांव में घर-घर जाकर समर्थन मांगूंगी। अभी इन बूढे हाथों में बहुत दम है। अब मैं रुकूंगी नहीं।

Amit Gupta

लेखक के बारे में

Amit Gupta

अमित गुप्ता 'लाइव हिन्दुस्तान' में न्यूज एडिटर हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।