ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP Panchayat Election 2021: चंदौली में ब्लाक प्रमुख और प्रधानों का आरक्षण जारी, जानिये कौन-कौन से गांव हुए रिजर्व

UP Panchayat Election 2021: चंदौली में ब्लाक प्रमुख और प्रधानों का आरक्षण जारी, जानिये कौन-कौन से गांव हुए रिजर्व

यूपी में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर आरक्षण लिस्ट जारी लगातार जारी हो रही है।चंदौली में बुधवार की सुबह ब्लाक प्रमुख पद और प्रधानों की सीटों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई...

UP Panchayat Election 2021: चंदौली में ब्लाक प्रमुख और प्रधानों का आरक्षण जारी, जानिये कौन-कौन से गांव हुए रिजर्व
चंदौली कार्यालय संवाददाताWed, 03 Mar 2021 02:57 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर आरक्षण लिस्ट जारी लगातार जारी हो रही है।चंदौली में बुधवार की सुबह ब्लाक प्रमुख पद और प्रधानों की सीटों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। अब लोगों को जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण की लिस्ट का इंतजार है।

हालांकि यह अंतिम सूची नहीं है। इस पर आपत्ति भी मांगी गई है। इसलिए परिवर्तन संभव है। 4 मार्च से 8 मार्च तक क्षेत्र पंचायत कार्यालय में आपत्ति की जा सकती है। 9 मार्च को जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय पर आपत्तियों को एकत्र किया जाएगा। 10 मार्च से 12 मार्च के बीच आपत्तियों का परीक्षण करने के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।

चंदौली जिले में ग्राम प्रधान के 734, बीडीसी के 886 और 9 ब्लाक प्रमुख पदों का आरक्षण जारी कर दिया गया है। इसके अलावा पंचायत सदस्य के नौ हजार से अधिक पदों के आरक्षण का भी प्रकाशन किया गया है। शासन की नई नीति के अनुसार इस बार जिले में ग्राम प्रधान के 365 पद अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के खाते में रखे गए हैं।

यह भी पढेंः वाराणसी में जिला पंचायत की 24 और ब्लाक प्रमुख की 5 सीटें रिजर्व, प्रधानों का गांव वार आरक्षण जानिये

वहीं 121 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। हालांकि जिला पंचायत सदस्य के 35 पद का आरक्षण जारी नहीं किया गया है। इन पर आपत्तियां चार मार्च से आठ मार्च तक ली जाएंगी। आपत्तियों पर विचार के बाद 14 मार्च तक इनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 15 मार्च को फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सूची जारी करते हुए कहा कि आरक्षण निर्धारण में कोई आपत्ति हो, तो तय तिथि के अंदर कलक्ट्रेट, जिला पंचायत राज अधिकारी अथवा क्षेत्र पंचायत कार्यालय में दाखिल कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें