ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP Nikay Chunav Results: कोरोना काल के मददगारों को नहीं भूले लोग, वोटों की बारिश के साथ दिलाई जीत

UP Nikay Chunav Results: कोरोना काल के मददगारों को नहीं भूले लोग, वोटों की बारिश के साथ दिलाई जीत

कानपुर में कोरोना संक्रमण काल के मददगारों को शहर के लोग वाकई नहीं भूले। दिग्गज जो संकट में साथ खड़े रहे उनके साथ पब्लिक भी इस बार खड़ी रही। लोगों ने कोरोना काल के मददगारों को जिताने की पूरी कोशिश की।

UP Nikay Chunav Results: कोरोना काल के मददगारों को नहीं भूले लोग, वोटों की बारिश के साथ दिलाई जीत
Srishti Kunjसंजय पाण्डेय,कानपुरMon, 15 May 2023 12:38 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर में कोरोना संक्रमण काल के मददगारों को शहर के लोग वाकई नहीं भूले। यह आकलन किया गया था कि लोगों ने ऐसे मददगारों को जिताने की पूरी कोशिश की। शनिवार को मतगणना का परिणाम आया तो यह आकलन सही साबित हुआ। कई ऐसे दिग्गज पार्षद जो कोरोना काल में घर से लोगों की मदद के लिए नहीं निकले उनमें ज्यादातर को इसी वजह से करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं वो दिग्गज जो संकट में साथ खड़े रहे उनके साथ पब्लिक भी इस बार खड़ी रही। जताया कि जरूरत पर काम न आए, उसे वोट नहीं देंगे।

अरविंद यादव जनता ने ही चुनाव में लड़ाया
सरोजनी नगर वार्ड से अरविंद यादव पिछली बार भी निर्दलीय पार्षद थे। अपनी छवि के कारण चुनाव जीता था। जब कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा था तो इनके वार्ड की जनता को पहली मदद की दरकार इन्हीं से थी। अरविंद उस वक्त रात में सोना और खाना तक भूल चुके थे। रात को ढाई या तीन बजे भी लोगों को मदद पहुंचाई। उनके साथ खड़े हुए। इस बार जनता ने ही उन्हें लड़ाया और सदन में पहुंचा दिया। उनके लिए वह कुछ भी करने को तैयार थे।

UP Nikay Chunav Result: अलीगढ़ में अध्यक्ष व चेयरमैन के पास बहुमत नहीं, बोर्ड चलाने को होगी जोड़तोड़

रेनू अर्पित यादव काम आया पति का सेवा भाव 
वार्ड नंबर 45 से अर्पित यादव पिछली बार सपा से पार्षद थे। इस बार उनकी यह सीट सामान्य महिला की हो गई थी। इस बार वार्ड के लोगों ने ही कहा कि भाभी जी को चुनाव लड़ाइए। अर्पित ने पत्नी रेनू अर्पित यादव से निर्दलीय प्रत्याशी का पर्चा दाखिल क्या कराया, पब्लिक खुद उनका चुनाव लड़ने लगी। यह रेनू के पति का ही सेवा भाव था जो काम आया। कोरोना काल में अर्पित अपनी पीठ पर सेनेटाइजर मशीन लेकर वार्ड के हर घर में गए। दिन रात मदद में लगे रहे।

महेंद्र पांडेय पप्पू सेवा ने कायम रखा जलवा 
वार्ड 40 विष्णुपुरी से महेंद्र उर्फ पप्पू पांडेय पार्षद के रूप में हैट्रिक लगा चुके थे। एक बार निर्दल भी सदन में पहुंचे थे। उप सभापति भी बने। इस बार शहर के अधिकांश वार्डों में बदलाव की बयार बह रही थी। मगर इसका कोई फर्क पप्पू पांडेय पर नहीं पड़ा। इसकी खास वजह यह थी कि कोरोना संक्रमण काल में उन्होंने भंडारा लगाया था। जिनके पास भोजन नहीं था वहां पैकेट बनाकर दिए। अनाज मुहैया कराई। दवाओं का इंतजाम किया। इस सेवा ने जलवा कायम रखा।

नवीन पंडित कोरोना में लगा दी थी पूरी ताकत 
नवीन पंडित चार बार के पार्षद हैं। उनकी स्कूटी समूचे वार्ड में मशहूर है। उनके इस वाहन का अंजर-पंजर तक ढीला हो चुका है। इंजन के अलावा गाड़ी की पूरी बॉडी हिलती है। मगर इसी से पूरे कोरोना काल में उन्होंने लोगों की मदद के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराने से लेकर दवाओं तक का इंतजाम किया। जिन लोगों के घर में मौतें हुईं उनके यहां खुद अर्थी को कंधा देने पहुंचे। वार्ड 93 से उन्हें फिर सदन में पहुंचा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें