ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली में भाजपा की सात फीसदी लंबी छलांग, हर तरफ बढ़ा दायरा, मुस्लिमों और दलितों का भी मिला साथ 

बरेली में भाजपा की सात फीसदी लंबी छलांग, हर तरफ बढ़ा दायरा, मुस्लिमों और दलितों का भी मिला साथ 

यूपी निकाय चुनाव में 2017 के मुकाबले इस बार भाजपा का दायरा बढ़ा है। 2024 लोकसभा का सेमीफाइनल मानकर भाजपा ने नगर निगम का चुनाव लड़ा और नया रिकार्ड बना दिया।

बरेली में भाजपा की सात फीसदी लंबी छलांग, हर तरफ बढ़ा दायरा, मुस्लिमों और दलितों का भी मिला साथ 
Dinesh Rathourप्रमुख संवाददाता,बरेलीSun, 14 May 2023 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

2024 लोकसभा का सेमीफाइनल मानकर भाजपा ने नगर निगम का चुनाव लड़ा और नया रिकार्ड बना दिया। भाजपा कम मतदान के बावजूद शहर में विस्तार करने में कामयाब हुई। पांच साल में भाजपा के वोटों में सात फीसदी की वृद्धि हुई है। 2017 के नगर निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में 40.73 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया था। इस बार यह ग्राफ बढ़कर 47.54 फीसदी हो गया। जबकि 2017 की तुलना में 4 फीसदी कम मतदान हुआ। 

नगर निगम चुनाव में भाजपा की रणनीति विरोधियों पर भारी पड़ी। भाजपा अपने परंपरागत वोटरों को साधने के साथ-साथ मुस्लिम और दलित वोटों में पैठ बनाने में कामयाब रही। मेयर की जीत ने रिकार्ड बनाया। 2017 में उमेश गौतम करीब 12 हजार वोटों से जीते थे। इस बार ये आंकड़ा 56 हजार को पार कर गया। सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद की प्रचार योजना मतदाताओं को भाजपा की ओर खींचने में कामयाब रही।

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, नगर निकाय चुनाव प्रभारी जयवीर सिंह के साथ वन मंत्री अरुण कुमार, सांसद संतोष गंगवार और चुनाव संयोजक अधीर सक्सेना की जुगलबंदी ने कमल की ताकत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। 2017 के नगर निगम चुनाव में करीब 45 फीसदी मतदान हुआ था। 761909 में से 341611 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। भाजपा के हिस्से में सिर्फ 40.73 फीसदी मत आए थे। इस बार हालात बदल गए। 847890 में से 352187 वोटर ने मतदान किया। भाजपा के पक्ष में रिकार्ड 47.54 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर निगम में भाजपा के पार्षद 38 से 52 पर पहुंच गए। निगम के दंगल में भाजपा के बागियों को कंट्रोल करने में कामयाब रही।  

वर्ष         मतदाता        मतदान        भाजपा को मिले वोट 

2017     761909     341611     139127 (40.73%)   
2023    847890     352187     167385 (47.54%) 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें