ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP निकाय चुनाव की तैयारी पूरी, जानें कब जारी होगी अधिसूचना, कब पड़ेंगे वोट

UP निकाय चुनाव की तैयारी पूरी, जानें कब जारी होगी अधिसूचना, कब पड़ेंगे वोट

UP Nikay chunav 2022: इस बार चुनाव दो या तीन चरणों में कराने की है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार 100 अधिक निकायों में चुनाव होना है। सरकार 15 जनवरी से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी करा लेना चाहती है।

UP निकाय चुनाव की तैयारी पूरी, जानें कब जारी होगी अधिसूचना, कब पड़ेंगे वोट
Ajay Singhविशेष संवाददाता,लखनऊSat, 03 Dec 2022 01:50 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्‍तर प्रदेश के नगर विकास विभाग ने निकाय चुनाव का कार्यक्रम लगभग तैयार कर लिया है। विधानमंडल सत्र के बाद इसे राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपने की तैयारी है। आयोग इसके आधार पर चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा।

इस बार चुनाव दो या तीन चरणों में कराने की है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार 100 अधिक निकायों में चुनाव होना है। राज्य सरकार 15 जनवरी से पहले चुनावी प्रक्रिया को पूरी करा लेना चाहती है। इसके बाद फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसीलिए दो से तीन चरणों में चुनाव कराने की तैयारी है। वर्ष 2017 में तीन चरणों में चुनाव हुआ था। पहले चरण में 24, दूसरे चरण में 25 और तीसरे चरण में 26 जिलों में चुनाव कराया गया है। सूत्रों का कहना है कि चुनाव का कार्यक्रम इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि कम समय के अंतराल में चुनावी प्रक्रिया पूरी हो सके।

चुनाव के बाद ही नए निकायों में होगी भर्ती

प्रदेश के नए निकायों में भर्तियां अब निकाय चुनाव के बाद होंगी। पहले ये भर्तियां पहले कराने की तैयारी थी, लेकिन समय कम होने की वजह से इसे टाल दिया गया है। फिलहाल, नए निकायों में अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जाएगा। प्रदेश में वर्ष 2017 से लेकर अब तक 109 नई नगर पंचायतें बनाई हैं। प्रत्येक नगर पंचायतों में पांच पदों पर नई भर्तियां होनी है। इस हिसाब से 545 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें