ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेशयूपी का मोस्ट वांटेड बदमाश बदन सिंह बद्दो फिर हुआ एक्टिव, पूर्व डीजीपी के बारे में कही ये बात

यूपी का मोस्ट वांटेड बदमाश बदन सिंह बद्दो फिर हुआ एक्टिव, पूर्व डीजीपी के बारे में कही ये बात

ढाई लाख का इनामी और यूपी का मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो एक बार फिर सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गया है। बद्दो ने डीजीपी की पुस्तक पुलिस की बारात के 10 पन्नों को एडिट सोशल मीडिया पर डाला है।

यूपी का मोस्ट वांटेड बदमाश बदन सिंह बद्दो फिर हुआ एक्टिव, पूर्व डीजीपी के बारे में कही ये बात
Atul Guptaसंवाददाता,मेरठTue, 10 Jan 2023 09:36 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ढाई लाख का इनामी और यूपी का मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो एक बार फिर सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गया है। इंस्टाग्राम पर बद्दो ने यूपी के पूर्व डीजीपी की पुस्तक पुलिस की बारात के 10 पन्नों को एडिट करके डाला है। बदन सिंह का दावा है कि पुस्तक में ये बातें गलत हैं और इन्हें एडिट कर पोस्ट कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। इसके अलावा बदन सिंह के दोबारा एक्टिव होने के बाद एसटीएफ और पुलिस टीम भी सक्रिय हो गई है। 

बदन सिंह बद्दो 27 मार्च 2019 में फर्रूखाबाद पुलिस की अभिरक्षा से उस समय फरार हो गया था, जब उसे गाजियाबाद में पेशी पर लाया गया था। बदन सिंह पुलिस टीम के साथ मेरठ के होटल मुकुट महल पहुंचा और यहां पुलिसकर्मियों को शराब पार्टी में उलझा कर फरार हो गया। टीपीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस उसे तलाशती रही, लेकिन वह हाथ नहीं आया। बदन सिंह पिछले पौने चार साल से फरार है और उसकी लोकेशन कभी नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और इंग्लैंड में मिलती है। बदन सिंह लगातार फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सक्रिय है। 

उसने करीब आठ माह पहले इंस्टाग्राम पर कई दिनों तक लगातार पोस्ट किए और अपने दुश्मनों के बारे में काफी कुछ लिखा था। बदन सिंह छह दिन पहले फिर से इंस्टाग्राम पर एक्टिव हुआ है। इस बार बद्दो ने पूर्व डीजीपी और सांसद बृजलाल की हाल ही में प्रकाशित पुस्तक ‘पुलिस की बारात’ के 10 पन्नों को एडिट कर पोस्ट किया है। बदन सिंह ने लिखा है कि असली कहानी उसने बताई है। वहीं एक अमर्यादित फोटो भी पोस्ट किया है। 

पिछले साल भी डाली थी पोस्ट

बदन सिंह ने अगस्त 2022 में इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली थी। बदन सिंह के एक्टिव होने के बाद उसकी लोकेशन फ्रांस में मिली थी। पुलिस सूत्र बताते हैं कि वो अभी भी भारत में हैं और पंजाब, हरियाणा या अन्य किसी राज्य में है। पुलिस ने बदन सिंह के कई साथियों को जेल भेजा और उसकी संपत्ति को भी जब्त किया। हालांकि बद्दो को पुलिस आज तक नहीं पकड़ पाई। 

साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहा बद्दो

बदन सिंह काफी शातिर अपराधी है। वह अपने मोबाइल और लैपटॉप में कई तरह के सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करता है। इन सॉफ्टवेयर की मदद से वह अपनी लोकेशन बदलकर दिखाता है और लोगों से मोबाइल पर बात करता है। इन्हीं की मदद से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालता है।

पढ़े UP News in Hindi उत्तर प्रदेश की ब्रेकिंग न्यूज के अलावा Prayagraj News, Meerut News और Agra News.