ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी मिशन 2024: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद बनेंगी नई टीम, जानें प्लान

यूपी मिशन 2024: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद बनेंगी नई टीम, जानें प्लान

बीजेपी मिशन 2024 मोड में आ गई है। नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही मंडल से लेकर प्रदेश तक नए चेहरों के साथ पार्टी संगठन के पुराने कामों को विस्तार देने का अभियान पार्टी शुरू करेगी। 

यूपी मिशन 2024: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद बनेंगी नई टीम, जानें प्लान
Deep Pandeyहिन्दुस्तान,लखनऊThu, 25 Aug 2022 08:05 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने अब प्रदेश मुख्यालय पर डेरा डाल दिया है। वह पार्टी संगठन के विस्तार की रणनीति पर काम करने में जुट गए हैं। पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही मंडल से लेकर प्रदेश तक नए चेहरों के साथ पार्टी संगठन के पुराने कामों को विस्तार देने का अभियान पार्टी शुरू करेगी। 

भाजपा नेतृत्व 2024 आमचुनाव के नजरिए से ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के कंधे पर संगठन की जिम्मेदारियों का बोझ डालेगा। इसके संकेत मंगलवार को आयोजित बैठक में धर्मपाल ने दे दिए थे। मंगलवार को काशी, गोरखपुर, अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद धर्मपाल ने पूर्व प्रदेश महामंत्री (संगठन) अब राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल से अकेले में चर्चा की। माना जा रहा है कि इस चर्चा में संगठन विस्तार की कार्ययोजना पर दोनों नेताओं के बीच बात हुई होगी। जिसके आधार पर धर्मपाल नए चेहरों को पार्टी संगठन में लेकर संगठन विस्तार के कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। 

पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद भाजपा की नई टीम प्रदेश में गठित की जाएगी। इसके बाद मंडल से लेकर क्षेत्रीय कमेटियों का गठन नए सिरे से किया जाएगा। यहां बता दें कि भाजपा के करीब करीब सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों का लगातार दो कार्यकाल पूरे कर लिए हैं। जिलाध्यक्षों का कार्यकाल भी दिसंबर में समाप्त हो रहा है।  

धर्मपाल दिनभर अपने कक्ष में रहे, किसी से नहीं मिलें
दूसरी तरफ बुधवार को प्रदेश महामंत्री संगठन दिनभर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर अपने कक्ष में रहे। किसी को उनसे मिलने का मौका नहीं मिला। पार्टी से बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत कुछ नासाज है। जिसकी वजह से उन्होंने आज किसी से मुलाकात नहीं की। उनसे मिलने के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से से पार्टी के कई विधायक, पदाधिकारी पहुंचे थे। 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें