ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने दौड़कर पकड़ी चलती ट्रेन और फिर खींची चेन

यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने दौड़कर पकड़ी चलती ट्रेन और फिर खींची चेन

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्टेशन पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को दौड़कर अवध-असम एक्सप्रेस (गुवाहाटी एक्स.) पकड़ना पड़ा। हुआ यूं कि खन्ना को लखनऊ जाना था। लेकिन उनके कोच तक पहुंचने से पहले ही...

यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने दौड़कर पकड़ी चलती ट्रेन और फिर खींची चेन
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 11 Mar 2019 01:55 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्टेशन पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को दौड़कर अवध-असम एक्सप्रेस (गुवाहाटी एक्स.) पकड़ना पड़ा। हुआ यूं कि खन्ना को लखनऊ जाना था। लेकिन उनके कोच तक पहुंचने से पहले ही ट्रेन चल दी। यह देख सुरेश खन्ना दौड़ पड़े। उनके साथ ही स्टाफ भी दौड़ा। किसी तरह मंत्री एसी कोच के गेट पर लटकने में सफल हो गए लेकिन स्टाफ नीचे ही रह गया। बाद में चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया गया तब बाकी स्टाफ चढ़ा। 

रविवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने 17 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उसके बाद लखनऊ जाने के लिए करीब ढाई बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: UP में त्रिकोणीय मुकाबला: कांग्रेस, भाजपा और सपा-बसपा गठबंधन मे संघर्ष

खन्ना जब प्लेटफार्म नंबर एक पर थे। तभी गोवाहाटी एक्सप्रेस आ गई। वे पुल से होते हुए बोगी की ओर बढ़े। लेकिन तबतक गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली। मंत्री सुरेश खन्ना दौड़कर एसी बोगी तक पहुंचे और पायदान पर पैर रख दिया। उनके एक हाथ में डायरी थी। जबकि दूसरे हाथ से उन्होंने बोगी का हैंडिल पकड़कर रखा था। कुछ लड़खड़ाए, पर खुद को संभालकर बोगी में चढ़ गए।

चलती ट्रेन में नगर विकास मंत्री के सवार होने के बाद चेन खींचकर रोक लिया गया। इसके बाद ट्रेन के गार्ड को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फटकार लगाई। 

ये भी पढ़ें: BJP के सहयोगियों की सीट बंटवारे पर नजर, राजभर को मिल सकती हैं दो सीटे

महिला की गुहार सुनने में हो गई देरी

आमतौर पर सुरेश खन्ना टाइम के पाबंद हैं। रविवार को भी सही समय पर पहुंच गए थे। तभी एक महिला अपनी फरियाद सुनाने के लिए पहुंच गई। उसका प्रार्थना पत्र लेकर उसे पढ़ते हुए समस्या का हल करने में खन्ना के कदमों की रफ्तार कुछ सुस्त पड़ गई। इससे कोच तक पहुंचने में देरी हो गई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें