ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी : साथ जीने-मरने की कसमें खाकर प्रेमी युगल ने खाया जहर, दोनों की हालत गंभीर

यूपी : साथ जीने-मरने की कसमें खाकर प्रेमी युगल ने खाया जहर, दोनों की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। इससे दोनों की हालत खराब हो गई। परिजन उन्हें लेकर नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचे। दोनों को भोजपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां...

यूपी : साथ जीने-मरने की कसमें खाकर प्रेमी युगल ने खाया जहर, दोनों की हालत गंभीर
वरिष्ठ संवाददाता , मुरादाबादThu, 08 Apr 2021 08:57 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। इससे दोनों की हालत खराब हो गई। परिजन उन्हें लेकर नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचे। दोनों को भोजपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। डाक्टरों ने युवती की हालत गंभीर बताई है। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव धारक नगला निवासी युवक शीशे का काम करता है। दो साल पूर्व उसका विवाह हो चुका है। पड़ोस में ही उसके चाचा का परिवार रहता है। वह विदेश में नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। दीपावली पर चाचा की साली पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गोकल नगला निवासी उनके घर आई थी। इस दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। कुछ दिन अपनी बहन के यहां रहने के बाद युवती अपने गांव चली गई। शादीशुदा होने के बाद भी युवक प्रेमिका से शादी करना चाहता था, मगर दोनों ही परिवार इसके लिए तैयार नहीं थे।

युवक की मां ने बताया कि मंगलवार को उनका बेटा घर से गायब हो गया। उन्होंने उसे हर जगह तलाश किया, मगर कोई सुराग नहीं मिला। उसने फोन भी बंद कर लिया। देर रात युवती के परिजन भी घर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटा उनकी बेटी को लेकर भाग गया है। कुछ ही देर बाद प्रेमी युगल घर पहुंच गए। उनकी हालत बेहद खराब थी। दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। पूछने पर बेटे ने बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन दोनों को नजदीक के निजी अस्पताल ले गए। वहां से दोनों को पहले भोजपुर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने प्रेमी युगल की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इमरजेंसी में मौजूद डॉ. अरुण तोमर ने बताया कि युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं भोजपुर पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें