ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशडिंपल यादव को मिली शिकस्त, कन्नौज में भाजपा ने फिर लहराया परचम

डिंपल यादव को मिली शिकस्त, कन्नौज में भाजपा ने फिर लहराया परचम

लोकसभा चुनाव में मोदी लहर कन्नौज में भी दिखी। यहां से अप्रत्याशित परिणाम सामने आया। दो बार सांसद रहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पराजित हो गईं। यहां से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत...

डिंपल यादव को मिली शिकस्त, कन्नौज में भाजपा ने फिर लहराया परचम
हिन्दुस्तान संवाद,कन्नौजFri, 24 May 2019 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव में मोदी लहर कन्नौज में भी दिखी। यहां से अप्रत्याशित परिणाम सामने आया। दो बार सांसद रहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पराजित हो गईं। यहां से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक विजयी घोषित किए गए।

मतगणना के शुरुआती दौर में डिंपल कुछ आगे रहीं लेकिन दोपहर बाद से वह पिछड़ने लगीं, जिसके बाद से बराबरी पर नहीं आ पाईं। हालांकि दोनों के बीच करीबी टक्कर रही लेकिन अंततः सुब्रत पाठक ने बाजी मार ली। सुब्रत ने 10 हजार 896 वोटों से जीत हासिल की। कुल 11,34,524 वोटों की गिनती में सुब्रत को 559424 वोट मिले जबकि डिंपल 548528 मत पा सकीं।

डिंपल ने पिछली बार से वोट बैंक जरूर बढ़ाया पर सफलता हासिल करने से दूर रह गईं। वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है अब सुब्रत की जीत की आधिकारिक घोषणा बाकी है।

नारेबाजी से गर्म हुआ माहौल- 

वहीं, मतगणना स्थल के अंदर हार-जीत को लेकर जितनी गर्मी थी उससे ज्यादा गहमागहमी मतगणना स्थल के बाहर रही। यहां दोनों के समर्थकों में जवाबी नारेबाजी से माहौल गरम हुआ तो अधिकारी भी सतर्क हो गए। कानपुर और आसपास जिलों से अतिरिक्त फोर्स मंगा ली गई है। उधर, सुब्रत पाठक ने दावा किया कि वे 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीत चुके हैं लेकिन आधिकारिक घोषणा बाकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें