यूपी नगर निकाय चुनाव: हमीरपुर जिले की सभी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों की वार्ड आरक्षण की पूरी सूची
यूपी में नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। आरक्षण की सूची जारी होनी शुरू हो गई है। फिलहाल वार्डों के आरक्षण की सूची जारी हो रही है।

इस खबर को सुनें
यूपी में नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। आरक्षण की सूची जारी होनी शुरू हो गई है। फिलहाल वार्डों के आरक्षण की सूची जारी हो रही है। इसके बाद मेयर और चेयरमैन की सीटों के आरक्षण की सूची आएगी। हमीरपुर के नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के वार्डों की सूची गुरुवार को जारी हो गई। सूची पर एक हफ्ते में आपत्ति मांगी गई है। इसके बाद फाइनल सूची जारी होगी।
आरक्षण लागू करने का एक तय फार्मूला है। इसे चक्रानुक्रम फार्मूला कहा जाता है। इस फॉर्मूले के तहत कोई भी सीट सबसे पहले महिला एससी के लिए आरक्षित होती है। इससे अगली बार चरणवार तरीके से एससी के लिए, फिर अगली बार ओबीसी महिला के लिए, फिर ओबीसी, फिर महिला आरक्षित और फिर इसके अगली बार यही अनारक्षित सीट होती है।