ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी के इन शहरों में ज्यादा मंडरा रहा नए वायरस का खतरा, विदेश से यूपी लौटे दो हजार लोगों की खोज

यूपी के इन शहरों में ज्यादा मंडरा रहा नए वायरस का खतरा, विदेश से यूपी लौटे दो हजार लोगों की खोज

कोरोना के नए वायरस ने एक बार फिर खौफ बढ़ा दिया है। यूनाइटेड किंगडम से लौट कर उत्तर प्रदेश में आए लोग प्रशासनिक अफसरों के लिए सिर दर्द बन गए हैं। अफसर बार-बार ऐसे लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे अपना...

यूपी के इन शहरों में ज्यादा मंडरा रहा नए वायरस का खतरा, विदेश से यूपी लौटे दो हजार लोगों की खोज
मेरठ। मुरादाबाद। विशाल शुक्लSat, 26 Dec 2020 04:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना के नए वायरस ने एक बार फिर खौफ बढ़ा दिया है। यूनाइटेड किंगडम से लौट कर उत्तर प्रदेश में आए लोग प्रशासनिक अफसरों के लिए सिर दर्द बन गए हैं। अफसर बार-बार ऐसे लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे अपना आरटीपीसीआर टेस्ट करवा लें। इन सभी के कांटेक्ट में रहने वालों का भी टेस्ट होना है। प्रदेश में नोएडा में सबसे ज्यादा 563 लोग यूके से लौटे हैं। मुरादाबाद में यह संख्या केवल 32  है। वहीं इसी महीने ब्रिटेन से मेरठ लौटे एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके संपर्क के छह और लोग भी संक्रमित मिले हैं।  

प्रदेश भर में कुल 2133 लोग यूके से यात्रा करके लौटे हैं। इन सभी को ट्रेस करके टेस्ट करवाए जाएंगे। सबसे कठिन काम इनके कांटेक्ट वालों को ट्रैस करके क्वारेंटाइन करना है। मुरादाबाद में नौ दिसंबर के बाद 32 ऐसे लोग यूके से लौटे हैं। नोएडा के बाद गाजियाबाद में 291 लोग यूनाइटेड किंगडम से यात्रा करके लौटने वालों की सूची में हैं। राजधानी लखनऊ में 256 और कानपुर नगर में 162 ऐसे लोगों की लिस्ट मिली है। मेरठ में 101 लोगों का आंकड़ा है। वाराणसी में 58, गोरखपुर में 47, आगरा में 58 और बरेली में 28 लोग यूके का सफर करके लौटे हैं। मुरादाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा है कि जो भी लोग यूके, इंग्लैंड या यूरोपीय देशों की यात्रा से लौटे हैं उनके आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य हैं। इन सभी को खुद अपने आप पहल करके टेस्ट करवा लेना चाहिए।

कांटेस्ट पर्सन को भी 14 दिन करेंगे क्वारंटाइन
यूके और अन्य यूरोपीय देशों से लौटने वालों के अलावा उनके कांटेक्ट में रहने वाले सभी लोगों के टेस्ट अनिवार्य हैं। इसके साथ ही इनके कांटेक्ट पर्सन का भी टेस्ट होगा और उन्हें 14 दिन क्वारंटाइन में रखा जाएगा।

मुरादाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जो लोग भी यूरोप यूके से लौटे हैं खुद अपने आरटीपीसीआर टेस्ट करवा लें। अपने कांटेक्ट वालों के भी टेस्ट करवा लें। यह सभी के लिए अनिवार्य है। कोरोना का जो नया वायरस है वह काफी खतरनाक है। मुरादाबाद में 32 लोग यूनाइटेड किंगडम से लौटने वालों की सूची में हैं।

ब्रिटेन से मेरठ आए तीन लोग कोरोना संक्रमित, शहर अलर्ट
ब्रिटेन से इसी माह मेरठ आए एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं उनके संपर्क के छह और लोग संक्रमित हैं। इसके बाद मेरठ में प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीएम के. बालाजी ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतते हुए सभी के संपर्कों की जांच कराने और संबंधित क्षेत्र को सर्विलांस पर लेने को कहा है। एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी और सीएमओ डा.अखिलेश मोहन को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। डीएम के. बालाजी ने ब्रिटेन से आए तीन लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। 

प्रमुख शहरों में यूके से लौटने वालों की संख्या
जिला              संख्या

नोएडा             563
गाजियाबाद      291
लखनऊ          256
कानपुर नगर    162
मेरठ               101  
वाराणसी          58
आगरा             58
गोरखपुर          47
मुरादाबाद        32
बरेली              28


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें