ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशत्योहारों से नवंबर महीने में भरा यूपी सरकार का खजाना, जानिए इस साल कितने मिले अधिक रुपये

त्योहारों से नवंबर महीने में भरा यूपी सरकार का खजाना, जानिए इस साल कितने मिले अधिक रुपये

दीपावली और अन्य त्यौहारों में इस बार बढ़ी कारोबारी गतिविधियों ने प्रदेश सरकार के खजाने की रौनक बढ़ाने का काम किया है। कर राजस्व के मदों में हर क्षेत्र में बढ़त दर्ज की गई है। पिछले साल नवंबर के...

त्योहारों से नवंबर महीने में भरा यूपी सरकार का खजाना, जानिए इस साल कितने मिले अधिक रुपये
लखनऊ। प्रमुख संवाददाताSat, 04 Dec 2021 10:03 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दीपावली और अन्य त्यौहारों में इस बार बढ़ी कारोबारी गतिविधियों ने प्रदेश सरकार के खजाने की रौनक बढ़ाने का काम किया है। कर राजस्व के मदों में हर क्षेत्र में बढ़त दर्ज की गई है। पिछले साल नवंबर के मुकाबले बीते नवंबर महीने में सरकार को 2058.33 करोड़ रुपये अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है। इस महीने सरकार को कुल 12962.20 करोड़ रुपये राजस्व मिले। पिछले वर्ष कुल 10903.87 करोड़ रुपये मिले थे। नवंबर माह के राजस्व आंकड़ों की जानकारी वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में नवंबर तक के लिए तय मुख्य कर राजस्व के कुल लक्ष्य 119212.08 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 90411.55 करोड़ रुपये की प्राप्ति हो चुकी है। नवंबर तक करेत्तर राजस्व के मदों में 16415.09 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 5148.66 करोड़ रुपये मिले हैं।

जीएसटी, वैट, आबकारी जैसे मदों में अधिक राजस्व आए

नवंबर माह के कर राजस्व के आंकड़ें बता रहे हैं कि त्यौहारों पर इस बार बाजारों में बूम रही है। जीएसटी, वैट, परिवहन, आबकारी हर मद में राजस्व का ग्राफ बढ़ा है। स्टांप मद में पिछले वर्ष के मुकाबले आठ करोड़ कम राजस्व मिले हैं, फिर भी इसे बेहतर माना जा रहा है। नवंबर में तय लक्ष्य के सापेक्ष इस बार जीएसटी में 72.5 फीसदी, वैट में 97.7 फीसदी, आबकारी 94.4 फीसदी, स्टांप व निबंधन 94.0 फीसदी, परिहवन मद में 86.1 फीसदी धनराशि की वसूली हुई है। कर व करेत्तर राजस्व के लिए इस महीने तय लक्ष्य के सापेक्ष 84.2 फीसदी राजस्व की प्राप्ति हुई है। राजस्व के इस आंकड़ें को बेहतर माना जा रहा है।  

नवंबर माह में राजस्व का तुलनात्मक विवरण
मद            2021                     2020
जीएसटी     4583.22                 3712.69
वैट           2651.27                  2147.54
आबकारी   3101.57                  2464.78
स्टांप         1620.65                  1628.00
परिवहन     764.60                    697.71
भूतत्व व    240.89                    253.15
खनिकर्म       
---
नोट  (धनराशि करोड़ रुपये में)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें