ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP Gold Silver Price Today : कानपुर में सोना-चांदी दोनों में तेजी, लखनऊ में गिरावट, जानिये आगरा, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर के रेट

UP Gold Silver Price Today : कानपुर में सोना-चांदी दोनों में तेजी, लखनऊ में गिरावट, जानिये आगरा, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर के रेट

UP Gold Silver Price 08 August : भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 08 अगस्त को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर में सोना और चांदी दोनों में सोमवार को तेजी देखी गई।

UP Gold Silver Price Today : कानपुर में सोना-चांदी दोनों में तेजी, लखनऊ में गिरावट, जानिये आगरा, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर के रेट
Yogesh Yadavलाइव हिन्दुस्तान,लखनऊMon, 08 Aug 2022 03:23 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

UP Gold Silver Price 08 August : भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 08 अगस्त को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर में सोना और चांदी दोनों में सोमवार को तेजी देखी गई। लखनऊ में कानपुर के उलट स्थिति रही। आगरा में सोने की कीमत स्थिर रही जबकि चांदी की कीमत में काफी तेजी दिखाई दी। बरेली में सोने की कीमत स्थिर रही जबकि चांदी में गिरावट दिखाई दी। गोरखपुर में रेट स्थिर रहे। 

कानपुर में सोना और चांदी दोनों में सोमवार को तेजी देखी गई। सोमवार को चांदी 59400 प्रति किलो रही। सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 52300 रही। जबकि शनिवार को चांदी का भाव 59,000 प्रति किलो और सोने का 52,250 प्रति दस ग्राम था।

लखनऊ में भी कानपुर के उलट स्थिति रही। यहां सोना और चांदी दोनों में गिरावट दिखी। शनिवार को यहां 24 कैरेट सोने का दाम 53,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। चांदी 60,100 प्रति किलो थी। सोमवार को सोने की कीमत 52500 प्रति दस ग्राम हो गई। चांदी 59700 प्रति किलो हो गई।

आगरा में सोने की कीमत स्थिर रही जबकि चांदी की कीमत में काफी तेजी दिखाई दी। शनिवार को आगरा में 24 कैरेट सोना 52,400 प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 57,800 प्रति किलो पर बिकी। सोमवार को चांदी तो 52400 पर रही लेकिन चांदी करीब दो हजार रुपये बढ़कर 59700 हो गई।

गोरखपुर में रेट स्थिर रहे। शनिवार की तरह सोमवार को भी 24 कैरेट सोना 53,700 प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 59,000 प्रति किलो रहा। 

वाराणसी की बात करें तो सोना 52000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 58,800 रुपये प्रति किलो बिकी है। 

बरेली में सोने की कीमत स्थिर रही जबकि चांदी में गिरावट दिखाई दी। शनिवार को सोना 52350 प्रति 10 ग्राम और चांदी 58700 प्रति किलो बिकी थी। सोमवार को सोना 52350 पर ही रहा और चांदी 58400 रुपये प्रति किलो रहा। 

सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।
 एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें