UP Gold Silver Price Today: कानपुर, गोरखपुर और आगरा में सोना-चांदी दोनों में तेजी, बरेली में गोल्ड स्थिर, सिल्वर में गिरावट, जानें रेट
भारतीय सर्राफा बाजार ने बुधवार यानि 30 नवंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर, गोरखपुर और आगरा में सोना-चांदी दोनों में तेजी दिखाई दी। बरेली में सोना स्थिर रहा व चांदी में गिरावट आई।

इस खबर को सुनें
भारतीय सर्राफा बाजार ने बुधवार यानि 30 नवंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर, गोरखपुर और आगरा में सोना-चांदी दोनों में तेजी दिखाई दी। बरेली में सोना स्थिर रहा जबकि चांदी में गिरावट आई। कानपुर में सोना और चांदी दोनों में उछाल देखने को मिला। मंगलवार को सोना 52950 प्रति दस ग्राम और चांदी 62400 प्रति किलो थी। बुधवार को सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 62500 प्रति किलो रही।
आगरा में भी सोना-चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। मंगलवार को सोना 53050 प्रति दस ग्राम और चांदी 62200 प्रति किलो थी। बुधवार को सोना 53500 प्रति दस ग्राम और चांदी 62400 प्रति किलो रही। गोरखपुर में भी सोना-चांदी में बढ़ोतरी रही। मंगलवार को सोना 52900 और चांदी 61500 प्रति किलो थी।बुधवार को सोना 54500 प्रति दस ग्राम और चांदी 62400 प्रति किलो रही।
बरेली में सोना स्थिर रहा जबकि चांदी में गिरावट देखी गई। मंगलवार को भी सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 61800 प्रति किलो रही। बुधवार को सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 61700 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है।
जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा
एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।