ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP Gold Silver Price Today: आगरा में सोने के दाम में आया उछाल, गोरखपुर-बरेली में आई गिरावट, जानें नए रेट

UP Gold Silver Price Today: आगरा में सोने के दाम में आया उछाल, गोरखपुर-बरेली में आई गिरावट, जानें नए रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 28 नवंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। आगरा में सोने के दाम बढ़े हैं, जबकि गोरखपुर और बरेली में सोना और चांदी दोनों के दाम में गिरावट देखने को मिली है।

UP Gold Silver Price Today: आगरा में सोने के दाम में आया उछाल, गोरखपुर-बरेली में आई गिरावट, जानें नए रेट
Dinesh Rathourलाइव हिन्दुस्तान,लखनऊMon, 28 Nov 2022 02:45 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 28 नवंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। आगरा में सोने के दाम बढ़े हैं, जबकि गोरखपुर और बरेली में सोना और चांदी दोनों के दाम में गिरावट देखने को मिली है।

कानपुर में सोना और चांदी के दोनों के रेट में उछाल दिखा। शुक्रवार को सोना 52800 प्रति दस ग्राम और चांदी 62000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 52850 प्रति दस ग्राम और चांदी 62100 प्रति किलो रही। आगरा में सोना और चांदी दोनों के दाम बढ़े हैं। शनिवार को सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 62000 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 53200 प्रति दस ग्राम और चांदी 62600 प्रति किलो रही। 

गोरखपुर में सोने के रेट में कमी नजर आई जबकि चांदी के रेट स्थितर दिखे। शनिवार को सोना 53000 और चांदी 61500 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 52900 और चांदी 61500 प्रति किलो रही।  बरेली में लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को भी सोना 53050 प्रति दस ग्राम और चांदी 61300 प्रति किलो रही। सोमवार को भी सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 61200 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें