ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेशUP Gold Silver Price Today: कानपुर, आगरा और गोरखपुर में सोने के दाम उछाल, जानें चांदी के रेट

UP Gold Silver Price Today: कानपुर, आगरा और गोरखपुर में सोने के दाम उछाल, जानें चांदी के रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने गुरुवार यानि 19 जनवरी को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर, गोरखपुर और आगरा में सोना महंगा हुआ है। जबकि कानपुर में के रेट गिरे हैं।

UP Gold Silver Price Today: कानपुर, आगरा और गोरखपुर में सोने के दाम उछाल, जानें चांदी के रेट
Dinesh Rathourलाइव हिंदुस्तान,लखनऊThu, 19 Jan 2023 02:42 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय सर्राफा बाजार ने गुरुवार यानि 19 जनवरी को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर, गोरखपुर और आगरा में सोना महंगा हुआ है। जबकि कानपुर में के रेट गिरे हैं।

कानपुर में सोने में तेजी और चांदी में कमी देखी गई। बुधवार को सोना 56600 प्रति दस ग्राम और चांदी 69100 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 56650 प्रति दस ग्राम और चांदी 68100 प्रति किलो रही। 

आगरा में सोना-चांदी दोनों के रेट बढ़े हैं। बुधवार को सोना 56500 प्रति दस ग्रामा और चांदी 67900 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 56800 प्रति दस ग्रामा और चांदी 68150 प्रति किलो रही। 

गोरखपुर में भी सोना के दाम में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है जबकि चांदी के दाम स्थिर रहे।  बुधवार को सोना 56500 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 57800 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही।
  
बरेली में सोने में गिरावट और चांदी में बढ़ोतरी रही। बुधवार को सोना 56000 प्रति दस ग्राम और चांदी 67700 प्रति किलो रही।  गुरुवार को मार्केट बंद होने के कारण सोना और चांदी के रेट एक दिन पहले वाले ही मान्य होंगे।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

पढ़े UP Nikay chunav News यूपी निकाय चुनाव की लेटेस्ट न्यूज के अलावा UP Nagar Palika chunav और Nagar Nigam election News.