ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP Gold Silver Price Today लखनऊ में सोना चांदी के दाम में बढ़ोत्तरी, गोरखपुर और आगरा में चांदी घटी

UP Gold Silver Price Today लखनऊ में सोना चांदी के दाम में बढ़ोत्तरी, गोरखपुर और आगरा में चांदी घटी

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 12 अगस्त को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। आज के दाम पर नजर डालें तो गोरखपुर और आगरा में सोने के दाम बढ़े हैं।

UP Gold Silver Price Today लखनऊ में सोना चांदी के दाम में बढ़ोत्तरी, गोरखपुर और आगरा में चांदी घटी
Dinesh Rathourलाइव हिन्दुस्तान,लखनऊFri, 12 Aug 2022 03:12 PM
ऐप पर पढ़ें

UP Gold Silver Price 12 August : भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 12 अगस्त को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। आज के दाम पर नजर डालें तो गोरखपुर और आगरा में सोने के दाम बढ़े हैं। वहीं दोनों शहरों में चांदी के दाम में कमी आई है।  लखनऊ में सोना और चांदी दोनों के दामों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। वहीं कानपुर और बरेली में सोना-चांदी के रेटों में कोई अंतर देखने को नहीं मिला है।

लखनऊ में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का दाम 52,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं, चांदी 59,900 प्रति किलो रही।  कानपुर में 24 कैरेट सोना 52,550 का बिका था जबकि चांदी का भाव 60,250 प्रति किलो था।  आगरा में 24 कैरेट सोना 52,700 प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 59,800 प्रति किलो पर बिकी।  गोरखपुर में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 53,200 जबकि चांदी का भाव 58,500 प्रति किलो था। 

मेरठ की बात करें तो सोना 52650 प्रति 10 ग्राम और चांदी 59,500 रुपये प्रति किलो बिकी है।  वहीं बरेली में सोना 52650 प्रति 10 ग्राम और चांदी 59500 प्रति किलो बिकी है। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोना का रेट ज्यादा, सोना सस्ता तो बनाने का खर्च महंगा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें