ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेशUP Gold Silver Price Today: कानपुर में सोना-चांदी महंगा, गोरखपुर, आगरा में सोना सस्ता, जानें चांदी के रेट

UP Gold Silver Price Today: कानपुर में सोना-चांदी महंगा, गोरखपुर, आगरा में सोना सस्ता, जानें चांदी के रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 01 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। अप्रैल का महीना शुरू होते ही कानपुर में सोना और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है।

UP Gold Silver Price Today: कानपुर में सोना-चांदी महंगा, गोरखपुर, आगरा में सोना सस्ता, जानें चांदी के रेट
Dinesh Rathourलाइव हिंदुस्तान,लखनऊSat, 01 Apr 2023 02:56 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 01 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। अप्रैल का महीना शुरू होते ही कानपुर में सोना और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। गोरखपुर और आगरा में सोना सस्ता दर्ज किया गया।

कानपुर में सोना और चांदी के रेट बढ़े हैं। शुक्रवार को सोना 58350 प्रति दस ग्राम और चांदी 69450 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 58450 प्रति दस ग्राम और चांदी 69900 प्रति किलो रही।

आगरा में सोने और चांदी के दोनों में दामों में कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 58700 प्रति दस ग्राम और चांदी 70100 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 58400 प्रति दस ग्राम और चांदी 69800 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में सोना सस्ता हुआ है जबकि चांदी के दाम में बढ़े हैं। शुक्रवार को सोना 61700 प्रति दस ग्राम और चांदी 70000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 60500 प्रति दस ग्राम और चांदी 72000 प्रति किलो रही। बरेली में सोना स्थिर रहा, जबकि चांदी के दाम में कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 59000 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही थी। शनिवार को सोना 58600 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही थी।  

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

पढ़े UP Nikay chunav News यूपी निकाय चुनाव की लेटेस्ट न्यूज के अलावा UP Nagar Palika chunav और Nagar Nigam election News.