ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी : धान खरीद में गड़बड़ी पाए जाने पर छह क्रय प्रभारियों पर एफआईआर

यूपी : धान खरीद में गड़बड़ी पाए जाने पर छह क्रय प्रभारियों पर एफआईआर

धान खरीद में ऑनलाइन पंजीकरण में गड़बड़ी पाए जाने पर सिद्धार्थनगर के पीसीएफ के चार क्रय केन्द्र प्रभारियों समेत तीन तहसील कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा कुशीनगर के दो क्रय केन्द्र...

यूपी : धान खरीद में गड़बड़ी पाए जाने पर छह क्रय प्रभारियों पर एफआईआर
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 15 Jan 2021 08:10 AM
ऐप पर पढ़ें

धान खरीद में ऑनलाइन पंजीकरण में गड़बड़ी पाए जाने पर सिद्धार्थनगर के पीसीएफ के चार क्रय केन्द्र प्रभारियों समेत तीन तहसील कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा कुशीनगर के दो क्रय केन्द्र प्रभारी व तहसील के कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई। खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने यह जानकारी दी है। 

उन्होंने बताया कि धान खरीद में किसानों को बेचने के लिए खाद्य तथा रसद विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराए जाने की व्यवस्था की गई है। सिद्धार्थनगर में सात किसानों ने अपने पंजीकरण में कई हेक्टेयर भूमि पर धान की पैदावार दिखाई थी। इसका सत्यापन तहसील से भी करा लिया। पीसीएफ के चार क्रय केन्दों पर इन तथाकथित किसानों ने हजारों कुंतल धान भी बेचा। ऑनलाइन आंकड़ों की समीक्षा होने पर यह गड़बड़ी पकड़ में आई तो सातों किसान,  चारों क्रय केन्द्र प्रभारी व तीन तहसील कर्मियों के खिलाफ एफआईआर करवाई गई। 

इसी तरह कुशीनगर में एक किसान ने अपने पंजीकरण में  421 हेक्टयर भूमि दर्ज की और इस पर 22472.98 कुंतल धान की मात्रा भी सत्यापित करवा दी जबकि जमीन अन्य किसानों के नाम पर थीं। यूपीपीसीयू के दो धान क्रय केन्द्र प्रभारियों द्वारा बिना किसान के प्रपत्र, खतौनी आदि देखे हुए 1064 कुंतल धान की खरीद भी कर ली गर्ईं। इस पर कार्रवाई करते हुए किसान, दोनों क्रय केन्द्र प्रभारी व तहसील के कम्प्यूटर आपरेटर के खिलाफ एफआईआर की गई है। धान खरीद वर्ष 2020-21 के तहत प्रदेश में अब तक 59.15 लाख मीट्रिक धान की खरीद कर ली गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें