यूपी : बिना मास्क लगाए ड्यूटी कर रहे सब इंस्पेक्टर पर लगा जुर्माना

Shivendra Singh एजेंसी, औरैया।
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शुक्रवार को बिना मास्क लगाये ड्यूटी करने वाले अछल्दा थाने एक उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) पर 100 रुपए का जुर्माना किया गया है। सब इंस्पेक्टर का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया...

यूपी : बिना मास्क लगाए ड्यूटी कर रहे सब इंस्पेक्टर पर लगा जुर्माना

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शुक्रवार को बिना मास्क लगाये ड्यूटी करने वाले अछल्दा थाने एक उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) पर 100 रुपए का जुर्माना किया गया है। सब इंस्पेक्टर का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई कर 100 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि अछल्दा थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक हरिकेश शुक्रवार को सरकारी गाड़ी पर बिना मास्क लगाए ड्यूटी कर रहे थे, जिसकी सोशल मीडिया में फोटो और वीडियो भी वायरल हुए, जिसके बाद थानाध्यक्ष अछल्दा को निर्देश कर उपनिरीक्षक से सरकार द्वारा पहली बार में निधार्रित 100 रुपये का जुर्माना वसूलने कहा गया, जिस पर उनके द्वारा उपनिरीक्षक से उक्त जुमार्ना वसूल किया गया है, साथ ही उपनिरीक्षक को हिदायत दी गई कि भविष्य में वह गाड़ी पर निकलते समय मास्क/फेस कवर अवश्य लगायें। 

उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मी हो या आम नागरिक कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क/फेस कवर सभी को लगाना अनिवार्य है, नियम सभी के लिए समान हैं और पुलिस कर्मियों को तो इसका पालन हर हाल में करना होगा तभी हम दूसरों से नियमों का पालन करा सकेंगे।

गौरतलब है कि उत्तर सरकार ने पिछले शनिवार को महामारी नियमावली में संशोधन करते हुए मास्क न लगाने वालों पर पहली व दूसरी बार में 100-100 रुपया एवं इसके बाद हर बार 500-500 रुपया का जुमार्ना निधार्रित किया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Shivendra Singh

लेखक के बारे में

Shivendra Singh

शिवेंद्र सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में कॉपी एडिटर की भूमिका में हैं।  

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।