यूपी चुनाव : सपा-रालोद गठबंधन के दो और प्रत्याशियों के नाम का ऐलान, देखें लिस्ट
समाजवादी पार्टी (सपा)-राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने अपने दो और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। छिपरौली से वीरपाल राठी और बड़ौत से जसवीर सिंह तोमर को चुनाव मैदान उतरा गया। सपा और रालोद गठबंधन...

इस खबर को सुनें
समाजवादी पार्टी (सपा)-राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने अपने दो और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। छिपरौली से वीरपाल राठी और बड़ौत से जसवीर सिंह तोमर को चुनाव मैदान उतरा गया। सपा और रालोद गठबंधन ने अब तक 38 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
Samajwadi Party (SP)-Rashtriya Lok Dal (RLD) announce the names of their two more candidates for the upcoming #UttarPradeshElections2022. They have announced the names of candidates for 38 seats so far. pic.twitter.com/cBDdwTqXJ8
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 17, 2022
घोषित प्रत्याशियों की लिस्ट
कैराना से नाहिद हसन की बहन इकरा (सपा), शामली से प्रसन्न चौधरी (रालोद), चरथावल से पंकज मलिक (सपा), पुरकाजी से अनिल कुमार (रालोद), खतौली से राजपाल सिंह सैनी (रालोद), नहटौर से मुंशीराम (रालोद), किठौर से शाहिद मंजूर (सपा), मेरठ से रफीक अंसारी (सपा) बागपत से अहमद हमीद (रालोद), लोनी से मदन भैया (रालोद) जेवर सीट से अवतार सिंह भड़ाना, साहिबाबाद से अमरपाल शर्मा (सपा), मोदीनगर से सुदेश शर्मा (रालोद), धौलाना से असलम चौधरी (सपा), हापुड़ से गजराज सिंह (रालोद), बुलंदशहर से हाजी यूनुस (रालोद), स्याना से दिलनवाज खान (रालोद), खैर से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी (रालोद), कोल से सलमान सईद (सपा), अलीगढ़ से जफर आलम (सपा), सादाबाद से प्रदीप चौधरी गुड्डू (रालोद), छाता से तेजपाल सिंह (रालोद), गोवर्धन से प्रीतम सिंह (रालोद), बलदेव से बबीता देवी (रालोद), आगरा कैंट से कुंवर सिंह वकील (सपा), आगरा देहात से महेश कुमार जाटव (रालोद), फतेहपुर सीकरी से बृजेश चाहर (रालोद), खैरागढ़ से रतन सिंह (रालोद) और बाह से मधुसूदन शर्मा (सपा) थानाभवन से अशरफ अली, बुढ़ाना से राजपाल बालियान, मीरापुर से चंदन चौहान, मुरादनगर से सुरेंद्र कुमार मुन्नी, शिकारपुर से किरन पाल सिंह, बरैली से प्रमोद गौड़ और इगलास से बीरपाल सिंह दिवाकर