ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशup election result 2022: मुख्तार अंसारी की बादशाहत बरकरार, बेटा अब्बास अंसारी और भतीजा सुहेब दोनों जीते

up election result 2022: मुख्तार अंसारी की बादशाहत बरकरार, बेटा अब्बास अंसारी और भतीजा सुहेब दोनों जीते

पूर्वी यूपी के मऊ और गाजीपुर में बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है। मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने मऊ सदर सीट जीत ली है। वहीं गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट पर...

up election result 2022: मुख्तार अंसारी की बादशाहत बरकरार, बेटा अब्बास अंसारी और भतीजा सुहेब दोनों जीते
मऊ गाजीपुर हिन्दुस्तान Fri, 11 Mar 2022 09:49 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी यूपी के मऊ और गाजीपुर में बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है। मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने मऊ सदर सीट जीत ली है। वहीं गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट पर मुख्तार अंसारी के भतीजे सुहेब अंसारी मन्नू जीत हासिल की है।

मऊ सदर सीट मुख्तार अंसारी की परंपरागत सीट रही है। लगभग तीन दशक से यह सीट मुख्तार के पास है। पहली बार उन्होंने चुनावी राजनीति से खुद को दूर करते हुए बेटे अब्बास को सुभासपा के टिकट पर उतारा था। अब्बास को एक लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। 30 राउंड तक अब्बास अंसारी 1 लाख 5 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर चुके थे। 

 शुरुआती रुझान में अब्बास अंसारी पिछड़ गए थे लेकिन लेकिन बाद में आगे हो गए। भाजपा ने अब्बास के खिलाफ अशोक सिंह को मैदान में उतारा था। अशोक सिंह के भाई की हत्या का आरोप मुख्तार अंसारी पर लगा था। अशोक सिंह के परिवार का आरोप है कि उनके भाई अजय प्रकाश सिंह 'मन्ना' की हत्या में मुख्तार का हाथ था।

उधर मुख्तार अंसारी के भतीजे सुहेब ने भाजपा प्रत्याशी अलका राय से निर्णायक बढ़त बना ली थी। 23 राउंड के बाद सुहेब अंसारी को 17000 वोटों से आगे थे। सुहेब को 77228 और अलका राय को 60880 वोट मिले थे। यहां कांग्रेस के माध्वेंद्र राय को 20559 मत मिले हैं। इसके बाद सुहेब को विजयी घोषित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें