UP Election 2022: अब कीड़े की तरह रेंग रहा... मऊ में मुख्तार अंसारी के खिलाफ गरजे CM योगी आदित्यनाथ

UP Election 2022: अब कीड़े की तरह रेंग रहा... मऊ में मुख्तार अंसारी के खिलाफ गरजे CM योगी आदित्यनाथ

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मऊ में रैली करते हुए जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बहाने समाजवादी पार्टी को जमकर निशाने पर लिया। सीएम योगी ने मुख्तार का नाम लिए बिना इशारों...

Mar 02, 2022 03:11 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, मऊ
share

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मऊ में रैली करते हुए जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बहाने समाजवादी पार्टी को जमकर निशाने पर लिया। सीएम योगी ने मुख्तार का नाम लिए बिना इशारों में कहा कि एक माफिया खुली जीप पर असलहा लहराते हुए भय पैदा करता था और यादवों-राजभरों को पीटता था। उन्होंने कहा कि उस समय की सपा सरकार उस माफिया के सामने कीड़े की तरह रेंगती थी, लेकिन आज वह माफिया कीड़े की तरह रेंग रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''यह वही मऊ है जहां कुछ साल पहले रामलीला के दौरान दंगा हुआ था। उस दंगे में मरने वाले लोग कौन थे? यादव, खटीक, वर्मा, निर्दोष हिंदू थे। एक माफिया कैसे खुली जीप पर असलहा लहराते हुए पूरे शहर के अंदर भय और दहशत का माहौल पैदा कर रहा था। सपा की सरकार थी, कीड़े की तरह रेंगते हुए मौन थी माफिया के सामने। मैंने विरोध के लिए गोरखपुर से प्रस्थान किया था। तब भी मैंने कहा था कि सपा की सरकार माफिया के सामने घुटने टेक चुकी है। आज सपा को हमारे बुलडोजर से परेशानी है।'' 

सीएम योगी ने आगे कहा, ''हमारी सरकार का बुलडोजर बोलता है। बड़े-बड़े माफियाओं की बोलती बंद करता है। जो माफिया वर्षों पहले खुली जीप पर तमंचा लहराते हुए भय का माहौल पैदा करते हुए व्यापारिक प्रतिष्ठानों, यहां के यादवों, खटीकों को, अनुसूचिति जाति के लोगों को, राजभरों को  मार रहे थे, उनके घरों को जला रहे थे। आज आप उस माफिया को देखते होंगे कि कैसे वह कीड़े की तरह रेंग रहा है।'' 

मुख्तार के चुनाव नहीं लड़ने पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा, ''माफिया की अवैध कब्जे पर जब बुलडोजर चलता है, तो मऊ तमाशा देखकर ताली पीटता है। सुरक्षा की गारंटी क्या मऊ के लोगों को नहीं मिलनी चाहिए? इस सरकार का भय है कि आज माफिया चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। बैकडोर से परिवार की एंट्री करवा रहे हैं। लेकिन घबराइए मत सरकार का बुलडोजर रुकने वाला नहीं है। जो लोग इस गलतफहमी के शिकार हैं कि चुनाव के दौरान धमकी देकर लोगों को धमकाएंगे, वह बात बहुत पुरानी हो चुकी है। अब मऊ का कोई नागरिक धमकी के दबाव में नहीं आता है, बल्कि धमकीबाजों को सही सबक सिखाता है।''

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |