CM योगी का ऐलान- 14 मई से UP में ऑनलाइन लोन मेला, पहले ही दिन 2 हजार करोड़ रुपए देने की योजना

May 13, 2020 07:39 pm ISTAbhishek Tiwari हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थक पैकेज की घोषणा की थी। बुधवार को इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस...

CM योगी का ऐलान- 14 मई से UP में ऑनलाइन लोन मेला, पहले ही दिन 2 हजार करोड़ रुपए देने की योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थक पैकेज की घोषणा की थी। बुधवार को इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) सहित कई अन्य सेक्टरों के लिए अहम ऐलान किए। वित्त मंत्री की पीसी के ठीक बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 मई यानी गुरुवार से राज्य में ऑनलाइन लोन मेला शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके तहत पहले ही दिन एमएसएमई उद्यमियों को 1600 करोड़ से लेकर 2000 करोड़ तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही सीएम योगी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाओं का स्वागत भी किया।

अपने बयान में सीएम योगी ने कहा कि इस घोषणा के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर से जुड़ी सबसे अधिक यूनिट उत्तर प्रदेश में ही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हमने इस यूनिट में तेजी लाने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट योजना की शुरुआत भी की थी। लेकिन कोरोना संकट के कारण इसमें रुकावट आई। लेकिन आज एमएसएमई सेक्टर के लिए हुई घोषणा इसे गति प्रदान करेगी।

— ANI UP (@ANINewsUP) May 13, 2020

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने इस सेक्टर के लिए 3 लाख करोड़ रुपए के लोन की घोषणा के साथ ही इस सेक्टर में काम करने वाले कर्मियों की ईपीएफ की समस्या के समाधान की जो व्यवस्था की गई है, वह अभिनंदनीय हैं। मैं इसका स्वागत करता हूं।

सीएम योगी ने कहा कि मुझे इस बात को बताते हुए खुशी हो रही है कि यूपी सरकार गुरुवार से एमएसएमई सेक्टर में काम करने वाले उद्यमियों के लिए ऑनलाइन लोन मेला शुरू करने जा रही है। पहले दिन इस सेक्टर के 36 हजार उद्यमियों को 1600 करोड़ से लेकर दो हजार करोड़ रुपए का लोन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री ने एमएसएमई सेक्टर को ताकत देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। इससे लोकल के लिए वोकल बनने की हमारी कोशिश को गति मिलेगी।

Abhishek Tiwari

लेखक के बारे में

Abhishek Tiwari

अभिषेक तिवारी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।