ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशBy Election Results 2020: देवरिया में भाजपा के डॉ.सत्‍यप्रकाश जीते, सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 20 हजार वोटों से हराया 

By Election Results 2020: देवरिया में भाजपा के डॉ.सत्‍यप्रकाश जीते, सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 20 हजार वोटों से हराया 

उत्‍तर प्रदेश की देवरिया सीट पर उपचुनाव में भाजपा के डॉ.सत्‍यप्रकाश मणि त्रिपाठी चुनाव जीत गए हैं। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 20 हजार...

By Election Results 2020: देवरिया में भाजपा के डॉ.सत्‍यप्रकाश जीते, सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 20 हजार वोटों से हराया 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,देवरिया Tue, 10 Nov 2020 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्‍तर प्रदेश की देवरिया सीट पर उपचुनाव में भाजपा के डॉ.सत्‍यप्रकाश मणि त्रिपाठी चुनाव जीत गए हैं। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 20 हजार वोटों से हराया। 

इस सीट पर बसपा तीसरे स्थान पर रही जबकि भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़े दिवंगत विधायक जन्मेजय सिंह के बेटे अजय प्रताप सिंह पिण्टू को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस की स्थिति सबसे खराब रही और वह पाचवें स्थान पर खिसक गई।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर सुबह आठ बजे मतगणना जारी है। उपचुनाव में योगी का दबदबा कायम दिख रहा है।अब तक बीजेपी एक सीट (देेवरिया) पर जीत चुकी है जबकि पांच सीटोंं पर लगातार आगे चल रही है। एक सीट पर निर्दल आगे है। सपा पीछे हो गई। मतगणना स्थल पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इन सात सीटों में से छह भारतीय जनता पार्टी के पास थीं, जबकि जौनपुर की मल्हनी से सपा के कद्दावर नेता रहे पारसनाथ यादव विजयी हुए थे। देखना महत्वपूर्ण होगा कि भाजपा छह सीटों में से कितनों पर जीत हासिल कर प्रतिष्ठा बनाए रखने में कामयाब रहती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें