ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशस्टेज पर वरमाला के लिए खड़ा था 'दहेज लोभी' दूल्हा, दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार

स्टेज पर वरमाला के लिए खड़ा था 'दहेज लोभी' दूल्हा, दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार

कासगंज के गंजडुंडवारा कस्बे में एक पढ़ी-लिखी दुल्हन ने दिल्ली के दहेज लोभी दूल्हे को बड़ा सबक सिखाया। वरमाला से पहले जैसे ही दहेज की और मांग सुनते ही दुल्हन ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद...

स्टेज पर वरमाला के लिए खड़ा था 'दहेज लोभी' दूल्हा, दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार
हिन्दुस्तान टीम, कासगंज।Mon, 20 Jan 2020 08:12 AM
ऐप पर पढ़ें

कासगंज के गंजडुंडवारा कस्बे में एक पढ़ी-लिखी दुल्हन ने दिल्ली के दहेज लोभी दूल्हे को बड़ा सबक सिखाया। वरमाला से पहले जैसे ही दहेज की और मांग सुनते ही दुल्हन ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद बारातियों में हड़कंप मच गया। अफरा तफरी मच गई। बाराती और घरातियों में रात भर वार्ता का दौर चला। सुबह वार्ता विफल होने पर बारात बिना शादी और दुल्हन के लौटा दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

दिल्ली के मंगोलपुरी का दूल्हा शनिवार की देर रात अपनी बारात लेकर गंजडुंडवारा के एक मैरिज होम में आया था। बारात का स्वागत सत्कार हुआ फिर दावत हुई। बारात दावत खाने में लगी थी। सजे धजे दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक दूसरे के वरमाला डालने की तैयारी में थे। तभी अचानक दुल्हन ने वरमाला डालने और शादी करने से इंकार कर दिया। यह सुनते ही दूल्हा और उसके परिवार के लोग हक्के वक्के रह गये। यह बात बारातियों को पता चली तो सभी में अफरा तफरी मच गई।

दूल्हा और दुल्हन पक्ष में एक दूसरे से कहासुनी तो कभी वार्ता होने लगी। बारातियों ने दुल्हन और उसके परिजनों को समझाया तो उन्होंने सभी को दूल्हे की ओर से और अधिक दहेज मांगने की बातें बताईं। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने भी एक दूसरे को समझाया, लेकिन कोई पुलिस को मानने को तैयार नहीं था। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच वार्ताओं का दौर चला, लेकिन दूल्हा पक्ष पर दुल्हन और उसके परिजन कतई भरोसा करने को तैयार नहीं दिखे। इस पर रविवार तड़के दूल्हा और बारात बिना दुल्हन के दिल्ली लौट गई।

बेटी के पिता ने बताया 13 जनवरी को जब लग्न लेकर दिल्ली गए थे, तब जो तय हुआ उनके मुताबिक दान दहेज दिया था। इसके बाद उनकी मांग लगातार बढ़ती चली गईं। पांच लाख रुपये की और मांग होने लगी। इसके अलावा हम लोगों से दिल्ली में दुर्व्यवहार किया गया। बेटी को भी दूल्हा फोन पर बातों में दहेज को लेकर धमकियां ने लगा था। बेटी ने स्थिति देखकर शादी से इंकार कर दिया।

शादी नहीं करने के फैसले के बारे में युवती ने बताया फोन पर भी होने वाला दूल्हा शादी से पहले दहेज की मांगों को लेकर तरह-तरह की धमकी देने में लगा था, इस तरह की स्थिति शादी से पहले ही सामने आ गई तो ऐसे दूल्हे से शादी करना कतई उचित नहीं था, इसलिए शादी करने से इंकार कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें