ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP : औरैया में गूंगा दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, लौटी बारात

UP : औरैया में गूंगा दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, लौटी बारात

उत्तर प्रदेश के औरैया में शादी के समय दुल्हे के गूंगे होने की जानकारी होते ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हे पक्ष के लोग जब दबाव बनाने लगे तब दुल्हन ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर...

UP : औरैया में गूंगा दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, लौटी बारात
निज संवाददाता, औरैया।Mon, 10 Feb 2020 12:41 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के औरैया में शादी के समय दुल्हे के गूंगे होने की जानकारी होते ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हे पक्ष के लोग जब दबाव बनाने लगे तब दुल्हन ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि दुल्हन नाबालिग है। इस पर बिना दुल्हन के ही बारातियों को वापस लौटना पड़ा। 

हमीरपुर जनपद से औरेया के धौरेहरा जनेतपुर गांव में बीती रात बारात आई थी। बैंडबाजे के साथ द्वारपूजा की रश्म हुई। इसके बाद बारातियों ने खाना पीना किया। इसके बाद बाराती जनवासे में रुक गए। जबकि दुल्हे के घर वाले शादी के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान किसी तरह दुल्हन को इस बात की जानकारी हो गई कि दुल्हा गूंगा है। यह सुनते ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। परिजन उसे समझाते रहे मगर वह नहीं मानी। जब यह बात दुल्हे पक्ष के लोगों को लगी। तब वह लोग भी शादी के लिए दबाव बनाने लगे। दबाव बनता देख दुल्हन ने पुलिस को फोन कर दिया। इस बीच गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सबने दुल्हन की बात में रजामंदी जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला कि दुल्हन नाबालिग है। इस पर विवश होकर बारातियों को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। कोतवाली प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि फोन से सूचना मिली थी। गांव में जाने पर पता चला कि दुल्हन नाबालिग है। वह शादी नहीं करना चाहती है। इसलिए दुल्हे पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर वापस कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें