ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी निकाय चुनावः वाराणसी की गंगापुर ओबीसी महिला, आगरा की खेरागढ़ अनारक्षित, नगर पंचायतों में पहली बार जिले स्तर पर आरक्षण, देखिए लिस्ट

यूपी निकाय चुनावः वाराणसी की गंगापुर ओबीसी महिला, आगरा की खेरागढ़ अनारक्षित, नगर पंचायतों में पहली बार जिले स्तर पर आरक्षण, देखिए लिस्ट

यूपी में निकाय चुनाव आरक्षण सूची जारी हो गई। नगर निगम को पहले की तरह राज्य स्तर पर आरक्षित किया गया है। नगर परिषद को पहली बार मंडल स्तर और नगर पंचायतों में आरक्षण की व्यवस्था जिले स्तर पर की गई है।

यूपी निकाय चुनावः वाराणसी की गंगापुर ओबीसी महिला, आगरा की खेरागढ़ अनारक्षित, नगर पंचायतों में पहली बार जिले स्तर पर आरक्षण, देखिए लिस्ट
Yogesh Yadavलाइव हिन्दुस्तान,लखनऊThu, 30 Mar 2023 08:16 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की सूची गुरुवार की शाम जारी कर दी है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की सूची में इस बार अहम बदलाव किए गए हैं। नगर निगम को पहले की तरह राज्य स्तर पर आरक्षित किया गया है। नगर परिषद को पहली बार मंडल स्तर और नगर पंचायतों में आरक्षण की व्यवस्था जिले स्तर पर की गई है।

यूपी में 545 नगर पंचायत हैं लेकिन एक का मामला कोर्ट में फंसा है इसलिए 544 सीटों के लिए आरक्षण की सूची जारी की गई है। इसी तरह 199 नगर पालिका परिषद और 17 नगर निगमों के लिए आरक्षण की सूची जारी की गई है। इस सूची पर अगले सात दिनों यानी छह अप्रैल तक आपत्ति मांगी गई है। इसके बाद अंतिम सूची जारी होगी। उसके बाद निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।

मैनपुरी महिला, महोबा ओबीसी, महाराजगंज एससी महिला; चेक करिए 199 नगरपालिका परिषद में आरक्षण का हाल

आरक्षण सूची जारी करते हुए कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने बताया कि पहले कई मंडलों में कई जातियों को आरक्षण नहीं मिल रहे थे। अब ऐसी समस्या नहीं दिखेगी। कुछ ही मंडल ऐसे रह जाएंगे, जहां किसी जाति को आरक्षण नहीं मिलेगा।

यूपी निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी, 17 में से 8 नगर निगम अनारक्षित, देखिए लिस्ट

नगर पंचायत की बात करें तो ओबीसी में कोई परिवर्तन नहीं दिखाई देगा। पहले भी ओबीसी को 205 सीटें मिली थीं। इस बार उतनी ही सीटें मिल रही हैं। मंडल स्तर पर बैलेंस के साथ आरक्षण सूची जारी की गई है। महिलाओं को ज्यादा सीटें मिली हैं। एससी की सीटें भी इस बार बढ़ी हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें