ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP : मिशन-2019 फतह को भाजपा चलाएगी 168 अभियान

UP : मिशन-2019 फतह को भाजपा चलाएगी 168 अभियान

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश के लिए 31 अक्तूबर से लेकर अगले साल चार जनवरी तक 168 कार्यक्रम तय कर दिए हैं। इनमें 146 कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व और 22 कार्यक्रम केन्द्रीय...

UP : मिशन-2019 फतह को भाजपा चलाएगी 168 अभियान
लखनऊ ' प्रमुख संवाददाताSat, 20 Oct 2018 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश के लिए 31 अक्तूबर से लेकर अगले साल चार जनवरी तक 168 कार्यक्रम तय कर दिए हैं। इनमें 146 कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व और 22 कार्यक्रम केन्द्रीय नेतृत्व के हैं। 24 अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक करने लखनऊ आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इन कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।

शनिवार को लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो बैठकें हुईं। इनमें एक बैठक विस्तारक कार्ययोजना के राष्ट्रीय प्रमुख शिव प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। इसमें  विधानसभा स्तर पर तैनात करीब 327 विस्तारक शामिल हुए। बैठक में विस्तारकों के काम की समीक्षा की गई। आगे की कार्ययोजना उन्हें दी गई। दूसरी बैठक जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला संयोजक लोकसभा, प्रभारी, संयोजक, क्षेत्रीय अध्यक्ष और संगठन मंत्री की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ है कि महीने में 25 दिन तो इन्हें कार्यक्रमों और अभियानों में जुटना ही होगा। पदाधिकारियों को 2019 के चुनाव के लिए तय की गई कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी दी गई। इन दोनों ही बैठकों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल शामिल हुए। 

 

अमृतसर रेल हादसाः'ना चालक की गलती,न रेलवे की लापरवाही, जांच नहीं होगी'

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. पाण्डेय ने कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री व पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्राम न करता हो, उस पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी बिना विश्राम किए जनकल्याण के कार्यों में लगे रहना चाहिए। भाजपा के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस राठौर ने किया। 

ये होंगे कार्यक्रम

- 31 अक्तूबर बूथ पुनर्गठन अभियान और मतदाता सूची पुनरीक्षण। 

- 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की जयंती पर हर जिले में 'रन फॉर यूनिटी'। 

- एक से तीन नवंबर तक सभी लोकसभा व विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक। 

- दीपावली बाद सांसद व विधायक विधानसभा स्तर पर 25-25 लोगों की टोली लेकर रोज 10 किमी यात्रा करेगी। 

- 10 से 15 नवम्बर के बीच बूथ समिति अभिनंदन समारोह। 

-17 नवम्बर को प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में बाइक रैली। 

- 15 नवंबर  से 15 दिसंबर तक लाभार्थी संपर्क अभियान। 

 -26 जनवरी को कमल ज्योति विकास महाभियान। 

- 3 करोड़ से अधिक केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभांवित परिवारों संपर्क। 

- 26 जनवरी शाम को सभी परिवार से कमल रूपी दीपक प्रज्वलित कर 2019 में मोदी सरकार लाने के लिए संकल्प कराएंगे।

- 1 से 15 दिसंबर तक सभी विधानसभाओं में पार्टी के 150 कार्यकर्ता पदयात्रा निकालेंगे। 

फरीदाबाद में बुराड़ी कांड!मृतकों की अंतिम इच्छा-बुराड़ी में ही हों दफन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें