ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP: 16 जनवरी को हो सकता है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

UP: 16 जनवरी को हो सकता है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन 16 जनवरी को होने के आसार हैं। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जिला अध्यक्ष मतदाता होते हैं, लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के...

UP: 16 जनवरी को हो सकता है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव
प्रमुख संवाददाता,लखनऊTue, 07 Jan 2020 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन 16 जनवरी को होने के आसार हैं। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जिला अध्यक्ष मतदाता होते हैं, लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में मौजूदा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नाम पर आम सहमति बन जाएगी। तय है कि स्वतंत्र देव सिंह ही अकेले नामांकन करेंगे। 

खरमास बीतने के बाद शुभ दिनों की शुरुआत में 16 जनवरी की तारीख  फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए तय की गई है। इसी दिन स्वतंत्र देव सिंह नामांकन करेंगे। सभी 403 विधान सभाओं से चुने गए प्रदेश परिषद के सदस्य ही उनके नाम के प्रस्तावक और समर्थन करने वाले होंगे।

उसी दिन नामांकन वापसी का भी समय होगा। यह समय बीतने के बाद केन्द्रीय पर्यवेक्षक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद भूपेन्द्र यादव अपनी रिपोर्ट केन्द्रीय चुनाव अधिकारी राधा मोहन सिंह को भेज देंगे। 17 जनवरी को श्री सिंह की घोषणा के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के लिए स्वतंत्र देव सिंह के नाम पर औपचारिक मुहर लगने की संभावना है।    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें