बरेली होकर जाएगी काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल समर स्पेशल, गुवाहटी के लिए ये ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर रेल मंडल ने मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए एक और ट्रेन चलाने की घोषणा की। ट्रेन काठगोदाम से बरेली होते हुए मुंबई जाएगी। समर स्पेशल ट्रेन का सोमवार को नोटिफिकेशन जारी किया।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर रेल मंडल ने मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए एक और ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन काठगोदाम से चलकर बरेली होते हुए मुंबई को जाएगी। समर स्पेशल ट्रेन का सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। रेल अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल 24 अप्रैल से 26 जून तक हर बुधवार को चलेगी। यह 24 अप्रैल से मुंबई सेंट्रल से चलकर अगले दिन 10.45 बजे बरेली जंक्शन और 11.23 बजे इज्जत नगर स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन 09076 काठगोदाम- मुंबई सेंट्रल 25 अप्रैल से 27 जून तक हर गुरुवार को काठगोदाम से चलकर इज्जत नगर 20.03 बजे और बरेली जंक्शन पर 20.42 बजे पहुंचेगी।
गोरखपुर से अमृतसर को समर स्पेशल ग्रीष्मकाल में रेलवे ने (05005-05006) गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन करने जा रहा है। गोरखपुर से 24 अप्रैल से 26 जून तक हर बुधवार और अमृतसर से 25 अप्रैल से 27 जून तक हर गुरुवार को यह ट्रेन चलेगी। इसके तहत गोरखपुर-अमृतसर ट्रेन गोरखपुर से 14.40 बजे चल कर 15.22 बजे खलीलाबाद, 17.15 बजे गोंडा और 23.10 बजे बरेली आएगी। वहीं अमृतसर-गोरखपुर ट्रेन अमृतसर से 12.45 बजे चल कर 13.58 बजे जालंधर सिटी, 16.55 बजे अंबाला कैंट, 18.20 बजे सहारनपुर, 23.14 बजे बरेली और दूसरे दिन 02.18 बजे सीतापुर होते हुए 08.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें: गाड़ी की स्पीड मीटर के पास ड्राइवर को लगाना होगा परिवार का फोटो, यूपी में एक्सीडेंट रोकने को नई पहल
गुवाहाटी से बरेली होकर जम्मूतवी को समर स्पेशल छह मई से चार जुलाई तक चलेगी
उत्तर रेलवे गुवाहाटी से जम्मूतवी तक 6 मई से चार जुलाई तक हर सोमवार व गुरुवार को समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। अप-डाउन ट्रेन (05656-05655) की समय सारिणी जारी की गई है। ट्रेन का ठहराव लखनऊ, हरदोई, बरेली और मुरादाबाद जंक्शन पर भी होगा। अप रुट की ट्रेन गुवाहटी-जम्मूतवी 6 अप्रैल से एक जुलाई तक हर सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन गुवाहटी से 20.30 बजे चलकर अगले दिन रात 23.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। बरेली जंक्शन अगले दिन 1.35 बजे आएगी। शाम को 17.35 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वहीं डाउन रुट की जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस 9 मई से चार जुलाई तक हर गुरुवार को चलेगी। सुबह 10 बजे जम्मूतवी से रवाना होगी। रात 23.07 बजे बरेली जंक्शन और देर रात 2.51 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसका 13.20 बजे गुवाहाटी पहुंचने का वक्त है।
काठगोदाम-मुंबई सुपरफास्ट 25 अप्रैल से
जनता की मांग पर रेलवे प्रबंधन 25 अप्रैल से काठगोदाम और मुंबई के बीच सुपर फास्ट ट्रेन चलाने जा रहा है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन(मुंबई सेंट्रल सुपर फॉस्ट) हर सप्ताह गुरुवार को काठगोदम से शाम 5.30 पर रवाना होगी। ट्रेन लालकुआं, बरेली, मथुरा, गोरखपुर, कोटा, गोधरा, बड़ोदा से होते हुए अगले दिन रात 11 बजे बोरीवली मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन मुंबई से हर बुधवार सुबह 11 बजे चलेगी।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

