Hindi NewsUP NewsUP Ayodhya Ram Mandir Construction Update Second Floor 80 percent pillars ready now roof construction to begin
अयोध्या राममंदिर के दूसरे तल पर 80 प्रतिशत स्तंभ स्थापित, छत के बाद होगा गूढ़ी मंडप का निर्माण

अयोध्या राममंदिर के दूसरे तल पर 80 प्रतिशत स्तंभ स्थापित, छत के बाद होगा गूढ़ी मंडप का निर्माण

संक्षेप:

अयोध्या में राममंदिर के दूसरे तल पर भी 80 फीसदी स्तंभ स्थापित हो गए हैं। इन्हीं स्तंभों के ऊपर छत बनेगी। इसके बाद ही गूढ़ी मंडप का निर्माण शुरू होगा। दिसंबर 24 तक शिखर पूरा करने का लक्ष्य लिया।

Jul 01, 2024 06:12 am ISTSrishti Kunj स्वरमिल चंद्रा, अयोध्या
share Share
Follow Us on

अयोध्या में  राम जन्मभूमि पर निर्माणाधीन भव्य मंदिर के दूसरे तल पर भी 80 फीसदी स्तंभ स्थापित किए जा चुके हैं। दूसरे तल पर इन्हीं स्तंभों के ऊपर पत्थरों की छत बनाई जाएगी। खास बात ये है कि दूसरे तल की छत बन जाने के बाद ही गूढी मंडप के ऊपर का आमलक बनाया जाएगा। इसके बाद ही रामभक्तों के लिए दर्शन के स्थान के ऊपर की छत पूरी तरह से बारिश से सुरक्षित हो पाएगी। 

प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अस्थायी तौर पर गूढ़ी मंडप को ढांका गया है।  इसी मंडप में खड़े होकर श्रद्धालु रामलला का दर्शन पाते हैं। गूढ़ी मंडप के बाद गर्भगृह के ऊपर शिखर का निर्माण शुरू होगा। फिलहाल बीते दिनों भवन निर्माण समिति की बैठक में शिखर तक का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य इसी वर्ष दिसंबर तक का लिया गया है। जबकि पहले यह मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य बताया गया था। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूसरे तल पर बनाए जा रहे पत्थरों के आर्च
राम मंदिर के दूसरे तल पर 74 स्तंभों में से 60 स्तंभ लगाए जा चुके हैं। अब उन्हीं स्तंभों के सहारे पत्थरों से आर्च बनाए जा रहे हैं। दरवाजों के लिए आर्च बन जाने के बाद पहले से कार्यशालाओं में तैयार कराए जा रहे बड़े बड़े दरवाजे लगाए जाएंगे। स्तंभों व आर्च लगाए जाने के बाद उसी के ऊपर पहले से तैयार पत्थरों नक्काशीदार टुकड़ों से छत का निर्माण किया जाएगा। वहीं प्रथम तल पर अब जमीन पर मार्बल लगाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। मार्बल लगाए जाने के साथ ही पहले से लगाए गए स्तंभों पर आइकोनोग्राफी का बचा हुआ काम पूरा किया जाएगा।  स्तंभों पर चार से अधिक राजस्थान के कारीगर उसे तराशने में लगे हैं।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |