ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी के अवध में विजय को भाजपा का 'प्लान 80', गुजरात के 165 नेताओं को लगाया

यूपी के अवध में विजय को भाजपा का 'प्लान 80', गुजरात के 165 नेताओं को लगाया

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ भारतीय जनता पार्टी ने लोगों तक पहुंचने के अपने प्रयासों को तेज कर दिया है। अपनी नवीनतम पहल में राज्य में अवध क्षेत्र के मतदाताओं तक पहुंचने के लिए...

यूपी के अवध में विजय को भाजपा का 'प्लान 80', गुजरात के 165 नेताओं को लगाया
एएनआई,लखनऊSat, 01 Jan 2022 02:09 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ भारतीय जनता पार्टी ने लोगों तक पहुंचने के अपने प्रयासों को तेज कर दिया है। अपनी नवीनतम पहल में राज्य में अवध क्षेत्र के मतदाताओं तक पहुंचने के लिए गुजरात के 165 पार्टी कार्यकर्ताओं की एक टीम को तैनात किया गया है। अवध क्षेत्र में विधानसभा की 82 सीटें हैं।

एएनआई से बात करते हुए गुजरात के पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अवध क्षेत्र में मतदाताओं से जुड़ने के लिए घर-घर जाएंगे और 2024 के आम चुनावों में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके गढ़ रायबरेली से उखाड़ फेंकने में मदद करेंगे। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार अवध क्षेत्र की 82 सीटों में से 82 सीटों पर जीत हासिल करनी है। हमें अवध की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाकी क्षेत्रों को अन्य राज्यों के कार्यकर्ताओं को सौंपा जाएगा। हम चुनाव खत्म होने तक यहां रहेंगे। हम अपने-अपने जिलों और विधानसभाओं में रहेंगे।

इस बीच सूत्रों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 दिसंबर को राज्य के ब्राह्मण मतदाताओं को लुभाने के लिए 25 दिनों के लक्ष्य के भीतर गठित चार सदस्यीय समिति, 80 से अधिक ब्राह्मण संगठनों तक पहुंच गई है, जिनकी अपने क्षेत्रों में मजबूत पहुंच है।  उनका मुख्य कार्य अपने क्षेत्र के ब्राह्मणों को सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उनकी भविष्य की योजनाओं सहित ब्राह्मणों के कल्याण के लिए भाजपा के कार्यों से अवगत कराना होगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें