UP AQI Today: ग्रेटर नोएडा की हवा बहुत खराब, पश्चिम यूपी का हाल भी खराब, जानें आपके शहर में हाल; चेक करें एक्यूआई
UP AQI Today: लखनऊ, नोएडा, कानपुर की तरह ही यूपी के अन्य प्रमुख शहरों आगरा, मेरठ, बागपत, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली, वाराणसी, मुरादाबाद और गाजियाबाद में भी वायु प्रदूषण खराब स्थिति में पाया गया है।
यूपी की हवा में शनिवार को भी कोई सुधार नहीं हुआ है। केंद्रीय नियंत्रण बोर्ड की शनिवार को जारी रिपार्ट में राजधानी लखनऊ का एक्यूआई 287 दर्ज किया गया। यह हवा की बहुत खराब स्थिति है। शनिवार को भी लखनऊ का एक्यूआई 287 दर्ज किया गया। सबसे प्रदूषित हवा लालबाग इलाके की रही। यहां एक्यूआई 287 दर्ज किया। यह प्रदूषण मानकों पर बेहद खराब स्थिति है। इसके बाद तालकटोरा रहा। यहां का एक्यूआई 277 दर्ज किया गया। लखनऊ के अन्य इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता खराब स्थिति में मापी गई है।
इनके अलावा यूपी के अन्य शहरों में भी हवा में जहर घुला हुआ है। जहां कुछ दिनों से ग्रेटर नोएडा की हवा का एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया जा रहा था वहीं शनिवार सुबह इसमें सुधार देखा गया। शनिवार सुबह को दर्ज ग्रेटर नोएडा की हवा का एक्यूआई गिरकर 354 पहुंच गया है। हालांकि अभी भी इलाके में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब है। वहीं अन्य शहरों में भी 300 के पार एक्यूआई दर्ज किया गया है। इसमें गाजियाबाद में 359, मेरठ में 349 और नोएडा में 377 एक्यूआई दर्ज किया गया है। यूपी के 300 एक्यूआई से पार जाने वाले चारों शहर दिल्ली के करीब हैं। दिल्ली के प्रदूषण का असर पश्चिम यूपी में देखने को मिल रहा है।
इन शहरों के अलावा कई अन्य शहरों की हवा की गुणवत्ता खराब मापी गई है। इन 8 शहरों का एक्यूआई 200 के पार दर्ज हुआ। इनमें आगरा में 227, बागपत में 207, बरेली में 221, बुलंदशहर में 288, हापुड़ में 216, झांसी में 222, कानपुर में 239 और मुजफ्फरनगर में 275 एक्यूआई दर्ज किया गया है। बता दें कि बढ़ती ठंड के साथ एक्यूआई में कमी आना बेहद मुश्किल है। ऐसे में लोगों को घरों में ही सतर्क रहने ही सलाह दी जा रही है।
शहर | स्थान | AQI | हवा कैसी है |
आगरा | मनोहरपुर | 82 | ठीक है |
रोहता | 93 | ठीक है | |
संजय पैलेस | 227 | खराब है | |
आवास विकास कॉलोनी | 125 | अच्छी नहीं है | |
शाहजहां गार्डेन | 111 | अच्छी नहीं है | |
शास्त्रीपुरम | 148 | अच्छी नहीं है | |
बागपत | कलेक्टर ऑफिस | डाटा नहीं है | |
सरदार पटेल इंटर कॉलेज | 207 | खराब है | |
बरेली | सिविल लाइंस | 174 | अच्छी नहीं है |
राजेंद्र नगर | 221 | खराब है | |
बुलंदशहर | यमुनापुरम | 288 | खराब है |
फिरोजाबाद | नगला भाऊ | 122 | अच्छी नहीं है |
विभब नगर | 135 | अच्छी नहीं है | |
गाजियाबाद | इंदिरापुरम | 276 | खराब है |
लोनी | 313 | बहुत खराब है | |
संजय नगर | 338 | बहुत खराब है | |
वसुंधरा | 359 | बहुत खराब है | |
गोरखपुर | मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय | 115 | अच्छी नहीं है |
ग्रेटर नोएडा | नॉलेज पार्क 3 | 354 | बहुत खराब है |
नॉलेज पार्क 5 | 345 | बहुत खराब है | |
हापुड़ | आनंद विहार | 216 | खराब है |
झांसी | शिवाजी नगर | 222 | खराब है |
कानपुर | किदवई नगर | 220 | खराब है |
आईआईटी | डाटा नहीं है | ||
कल्याणपुर | 192 | अच्छी नहीं है | |
नेहरू नगर | 239 | खराब है | |
खुर्जा | कालिंदी कुंज | 75 | ठीक है |
लखनऊ | आंबेडकर यूनिवर्सिटी | 194 | अच्छी नहीं है |
सेंट्रल स्कूल | 166 | अच्छी नहीं है | |
गोमती नगर | 150 | अच्छी नहीं है | |
कुकरैल | 147 | अच्छी नहीं है | |
लालबाग | 287 | खराब है | |
तालकटोरा | 277 | खराब है | |
मेरठ | गंगा नगर | 132 | अच्छी नहीं है |
जय भीम नगर | 349 | बहुत खराब है | |
पल्लवपुरम | 266 | खराब है | |
मुरादाबाद | बुद्धि विहार | 175 | अच्छी नहीं है |
इको हर्बल पार्क | 157 | अच्छी नहीं है | |
रोजगार कार्यालय | 167 | अच्छी नहीं है | |
जिगर कॉलोनी | 88 | ठीक है | |
कांशीराम नगर | 180 | अच्छी नहीं है | |
लाजपत नगर | डाटा नहीं है | ||
ट्रांसपोर्ट नगर | 129 | अच्छी नहीं है | |
मुजफ्फरनगर | नई मंडी | 275 | खराब है |
नोएडा | सेक्टर 125 | 300 | खराब है |
सेक्टर 62 | 377 | बहुत खराब है | |
सेक्टर 1 | 305 | बहुत खराब है | |
सेक्टर 116 | 344 | बहुत खराब है | |
प्रयागराज | झूंसी | 161 | अच्छी नहीं है |
मोतीलाल नेहरू एनआईटी | 100 | ठीक है | |
नगर निगम | 108 | अच्छी नहीं है | |
वाराणसी | अर्दली बाजार | 91 | ठीक है |
भेलपुर | 104 | अच्छी नहीं है | |
बीएचयू | 88 | ठीक है | |
मलदहिया | 105 | अच्छी नहीं है | |
वृंदावन | ओमेक्स इटर्निटी | 160 | अच्छी नहीं है |
नोट- AQI के | किस रेंज का आपके लिए क्या मतलब है | नीचे का टेबल | चेक कर लें |
AQI का रेंज | हवा का हाल | स्वास्थ्य पर संभावित असर |
0-50 | अच्छी है | बहुत कम असर |
51-100 | ठीक है | संवेदनशील लोगों को सांस की हल्की दिक्कत |
101-200 | अच्छी नहीं है | फेफड़ा, दिल और अस्थमा मरीजों को सांस में दिक्कत |
201-300 | खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर किसी को भी सांस में दिक्कत |
301-400 | बहुत खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी का खतरा |
401-500 | खतरनाक है | स्वस्थ आदमी पर भी असर, पहले से बीमार हैं तो ज्यादा खतरा |