अमेठी में थाने के अंदर सपा विधायक राकेश प्रताप की गुंडई, भाजपा नेता को दौड़ाकर पीटा; VIDEO
यूपी के अमेठी में सपा विधायक राकेश प्रताप ने बीजेपी के निकाय चुनाव के प्रत्याशी के पति दीपक सिंह को थाने में पुलिस की मौजूदगी में जमकर पीटा है। पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली का है।

यूपी निकाय चुनाव मतदान से एक दिन पूर्व अमेठी के सपा विधायक की दबंगई सामने आई है। सपा विधायक राकेश प्रताप ने बीजेपी के निकाय चुनाव के प्रत्याशी के पति दीपक सिंह को थाने में पुलिस की मौजूदगी में जमकर पीटा है। पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली का है।
मतदान के एक दिन पहले ही गौरीगंज नगर पालिका में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। पुलिस पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा की जा रही हरकतों को लेकर मंगलवार की शाम से धरना प्रदर्शन कर रहे गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह दूसरे दिन काफी उग्र हो गए। विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस पर भाजपा समर्थकों को बचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को कटघरे में लेना शुरू कर दिया। कोतवाली के बाहर कई थानों का पुलिस बल बुलाया गया था। इसी बीच विधायक ने अपनी पिस्टल निकालने की धमकी भी दी। तभी भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह कोतवाली के बाहर जाते हुए दिखे। सपा समर्थकों ने उनको घेर लिया और पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पीटना शुरू कर दी। धीरे से बचने के लिए दीपक सिंह ने अपनी गाड़ी कोतवाली के अंदर घुसा दी। जहां पर सपा विधायक व उनके समर्थकों ने कोतवाली के भीतर ही भाजपा प्रत्याशी के पति को जमकर पीटा। हाथापाई में विधायक के भतीजे अरुणेंद्र सिंह को भी चोट लगी है। पुलिस ने किसी तरह से भाजपा प्रत्याशी के पति को खींचकर बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। इसके बाद भाजपा के भी कुछ समर्थक कोतवाली के भीतर आ गए।
स्थिति बिगड़ते देख कप्तान डॉ. इलामारन जी कई थानों की पुलिस के साथ गौरीगंज कोतवाली पहुंचे। बाहर कुछ सपा कार्यकर्ताओं को भी मारा पीटा गया है। दोनों पक्ष मुकदमे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। फिलहाल स्थिति बेहद तनावपूर्ण है।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

