Hindi NewsUP NewsUP Aligarh Shia cleric Kalbe Jawwad says Congress harmed Muslims shia sunni should be together
UP: शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद का आरोप- मुसलमानों को कांग्रेस ने नुकसान पहुंचाया

UP: शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद का आरोप- मुसलमानों को कांग्रेस ने नुकसान पहुंचाया

संक्षेप: अलीगढ़ में एएमयू पहुंचे शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने कहा कि मुसलमानों को सबसे ज्यादा कांग्रेस ने नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि अब सुन्नी और शिया को एक मंच पर आना जरूरी है।

Sun, 5 March 2023 10:49 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़ में एएमयू पहुंचे शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने कहा कि मुसलमानों को सबसे ज्यादा कांग्रेस ने नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि अब सुन्नी और शिया को एक मंच पर आना जरूरी है। कांग्रेस ने वक्फ की जमीन लीज पर देकर बड़ा नुकसान मुसलमानों का किया है। कहा कि वक्फ की सम्पत्ति किसी के कहने से भी रिलीज नहीं हो सकती है।

धर्म गुरु जव्वाद ने भाजपा सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की प्रशंसा की। कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज है। अब माब लिचिंग की घटनाएं और दंगे नहीं हो रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुहर्रम के आयोजन भी शांतिपूर्वक हुए हैं। माफियागिरी, गुंडागर्दी और चौथ वसूली बंद हुई है। भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगी है। जनता को जागरूक होना चाहिए। वे ऐसे लोगों का चयन करे जोकि उनका भला सोच रहे हैं। जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले देश-प्रदेश और समाज का नुकसान करते हैं। वे सिर्फ अपने और अपने नजदीकियों का भला करते हैं। 

ये भी पढ़ें: 43 साल से फैसले के इंतजार में बेहमई कांड की 14 मार्च को सुनवाई, फुलन देवी गैंग ने की थी 20 की सामूहिक हत्या

उन्होंने स्पष्ट कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी। विपक्ष के पास एकजुटता नहीं है और लीडरशिप नहीं हैं। कांग्रेस के पास भी नेतृत्व की कमी है। एएमयू के प्रति समय-समय पर भाजपाई और हिंदुत्ववादी नेताओं के बयानबाजी पर कहा कि जानबूझ कर दुष्प्रचार करना गलत है। प्रधानमंत्री एएमयू को मिनी इंडिया बता चुके हैं। एएमयू के प्रति भेदभाव के आरोप के सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार कोई भेदभाव नहीं कर रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फंड में कटौती सभी विश्वविद्यालयों के साथ नियमानुसार की गई है। विकास के नाम पर मिलने वाला धन पहले आपस में बंट जाता था या फिर प्रयोग न होने पर वापस हो जाता था। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |