ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी : बलिया में बलात्कार का फरार आरोपी ढाई साल बाद गिरफ्तार

यूपी : बलिया में बलात्कार का फरार आरोपी ढाई साल बाद गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से लंबे समय तक बलात्कार करने के मामले में फरार आरोपी को करीब ढाई साल बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने...

यूपी : बलिया में बलात्कार का फरार आरोपी ढाई साल बाद गिरफ्तार
भाषा, बलियाWed, 16 Jun 2021 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से लंबे समय तक बलात्कार करने के मामले में फरार आरोपी को करीब ढाई साल बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने मऊ जिले के निवासी सुजीत सिंह (35) पर शादी का झांसा देकर नवम्बर 2018 से जनवरी 2019 तक बलात्कार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

संजय यादव ने बताया कि युवती का आरोप है कि सुजीत पहले से ही विवाहित था और उसने उससे शादी से इंकार कर दिया था। साथ ही युवती को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से सुजीत फरार था। उसे करीब ढाई साल बाद आज गड़वार तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें