ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी : प्रेमिका से मिलने गए युवक को पहले पीटा फिर काट दिया गुप्तांग

यूपी : प्रेमिका से मिलने गए युवक को पहले पीटा फिर काट दिया गुप्तांग

उत्तर प्रदेश के देवरिया में प्रेमिका से मिलने उसके गांव गए प्रेमी को गुरुवार रात लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक की धुनाई के बाद उसका गुप्तांग काट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।...

यूपी : प्रेमिका से मिलने गए युवक को पहले पीटा फिर काट दिया गुप्तांग
निज संवाददाता  , देवरिया। Sat, 04 Jul 2020 05:53 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के देवरिया में प्रेमिका से मिलने उसके गांव गए प्रेमी को गुरुवार रात लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक की धुनाई के बाद उसका गुप्तांग काट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने युवक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है

देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का प्रेम प्रसंग बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती से चलता है। प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी गुरुवार की देर रात को बाइक से उसके गांव पहुंच गया। इसी बीच ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी युगल को पकड़ लिया। लोगों ने प्रेमी की जमकर धुनाई की।

इसके साथ ही कुछ मनबढ़ युवकों ने उसका गुप्तांग काट दिया। इससे युवक लहूलुहान हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। परिजन मौके पहुंचे और घायल युवक को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं बरहज के थानेदार ने ऐसी किसी घटना के होने से इंकार किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें