
यूपी में सड़क हादसे : अयोध्या में 20, हमीरपुर में 15 प्रवासी मजदूर घायल
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मुंबई से प्रवासी श्रमिकों को लेकर सिद्धार्थ नगर जा रहा एक मिनी-ट्रक सोमवार सुबह ट्रक से जा टकराया। इस भिड़ंत में 20 प्रवासी श्रमिक घायल हो गए। वहीं, नोएडा से मजदूरों को...
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मुंबई से प्रवासी श्रमिकों को लेकर सिद्धार्थ नगर जा रहा एक मिनी-ट्रक सोमवार सुबह ट्रक से जा टकराया। इस भिड़ंत में 20 प्रवासी श्रमिक घायल हो गए। वहीं, नोएडा से मजदूरों को लेकर लौट रही रोडवेज बस उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सोमवार सुबह पलट गई जिसमें 15 प्रवासी मजदूर घायल हो गए।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या घटना का संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस प्रमुख को मौके पर पहुंचने और बचाव कार्यों की देखरेख करने का निदेर्श दिया। अयोध्या के एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि सात लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि दो व्यक्तियों के पैर पर फ्रैक्चर हुआ है, जबकि एक की आंख में चोट आई है।
उधर, हमीरपुर में सोमवार की सुबह मजदूरों से भरी बस ड्राइवर को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में महोबा जनपद के एक दर्जन से अधिक प्रवासी मजदूर घायल हो गए। उक्त सभी मजदूर रविवार को नोएडा से बस में सवार होकर चले थे। हादसे को सूचना मिलते ही डीएम ज्ञानेश्वर तिवारी और एसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल में घायलों की मरहम पट्टी की गई। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

लेखक के बारे में
Shivendra Singhशिवेंद्र सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में कॉपी एडिटर की भूमिका में हैं।
और पढ़ें



